×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Mahindra SUV XUV.e8: महिद्रा की आगामी एसयूवी XUV.e8 में मिलेंगे कई बड़े अपडेट्स, जानिए डीटेल

Mahindra SUV XUV.e8: आइए जानते हैं अगामी महिंद्रा XUV.e8 EV कार से जुड़े डिटेल्स के बारे में

Jyotsna Singh
Published on: 26 May 2024 6:27 AM GMT
Mahindra SUV XUV ( Social Media Photo)
X

Mahindra SUV XUV ( Social Media Photo)

Mahindra SUV XUV.e8: भारतीय बाजार में एसयूवी कारों की डिमांड बढ़ने के साथ ही अब ऑटोमेकर कंपनियां इस प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने के लिए तेजी से नई तकनीक और नई डिजाइन के साथ अपने वाहनों को अपडेट कर रहीं हैं। इसी कड़ी में महिंद्रा अपने आगामी मॉडल्स के डिजाइन में बदलाव कर उन्हें नया लुक प्रदान कर रही है। इससे पहले इस कंपनी ने लॉन्च हुई XUV 3XO को भी कई नए अपडेट्स के साथ इस एसयूवी को लांच किया था।

वहीं अब एसयूवी मार्केट में बिल्कुल नए अपडेट के तौर पर अब कार निर्माता ने एक लेटेस्ट हेडलाइट डिजाइन पेटेंट कराया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे महिंद्रा XUV.e8 नाम से बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है। ये मॉडल महिंद्रा XUV700 के आगामी इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस एसयूवी को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान एक हल्की सी झलक को देखा गया है। इस दौरान आगामी एसयूवी की डिजाइन से जुड़ी कुछ खूबियों का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं अगामी महिंद्रा XUV.e8 EV कार से जुड़े डिटेल्स के बारे में


महिंद्रा XUV.e8 EV कार डिजाइन

महिंद्रा की आगामी कार XUV.e8 EV के लीक हुए डिजाइन डीटेल की बात करें तोइस SUV में एडवांस अपडेट के बाद इसके हेडलैंप में कई बड़े बदलाव मिलने की संभावना है। आइस-क्यूब LED लाइट्स के साथ नए हैंडलेंप में दोहरी C-आकार की हाउसिंग के साथ-साथ आइस-क्यूब LED लाइट्स इसके लुक को कही ज्यादा स्टाइलिश बनाती हैं। इसमें त्रिकोणीय आकार के साथ इसके चारों ओर LED DRLs को शामिल किया गया है।हेडलैंप हाउसिंग के बाहरी बॉर्डर की पेंट स्कीम इस गाड़ी के बॉडी पेंट से मिलती जुलती हो सकती है। महिंद्रा XUV700 पर बेस्ड आगामी XUV.e8 EV इलेक्ट्रिक SUV के कॉन्सेप्ट मॉडल और टेस्ट म्यूल में C-आकार के लाइटिंग एलिमेंट्स का उपयोग किया गया था।


महिंद्रा XUV.e8 EV कार

आगामी महिंद्रा XUV.e8 EV में अब तक साझा हुईं खूबियों की बात करें तो इस नए इलेक्ट्रिक मॉडल में ये लंबी दूरी और रात की यात्रा के दौरान उपयोगी साबित होने वाली कई खूबियों को शामिल किया गया है। इसमें हेडलाइट डिजाइन को फ्यूचरिस्टिक लुक मिला है। जो सभी मौजूदा महिंद्रा SUV में सबसे आकर्षक है।कार के केबिन में उचित रोशनी और डिजाइनर कॉर्नरिंग लाइट या एडाप्टिव हेडलाइट्स जैसी प्रीमियम डिजाइन के मिलने खाकिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा इस कार में सिल्हूट ICE मॉडल के समान मिलने की संभावना है। जिसमें नई क्लोज्ड ग्रिल, बंपर और एक पूर्ण-चौड़ाई वाली LED लाइट स्ट्रिप के साथ नई स्टाइल में फ्रंट फेसिया को शामिल किया गया है।


आगामी महिंद्रा XUV.e8 EV बैटरी पैक

महिंद्रा की आगामी इलेक्ट्रिक SUV में शामिल बैटरी पैक की बात करें तो इसमें यह 60kWh सिंगल मोटर और 80kWh ड्यूल मोटर बैटरी को शामिल किया गया है। पॉवरफुल बैटरी पैक से लैस ये कार 400-450 किलाेमीटर के बीच रेंज देने की क्षमता से लैस है।


आगामी महिंद्रा XUV.e8 EV कीमत

महिंद्रा XUV.e8 EV की कीमत को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 25 लाख रुपये एक्स-शोरूम के करीब हो सकती है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story