Mahindra Thar 5- Door: जलवा ढाएगी सफेद रंग की ये भोकाली थार, 15 अगस्त को होगी लॉन्च...

Mahindra Thar 5- Door: इन कंपनी ने अब महिंद्रा थार राॅक्स के सफेद रंग विकल्प के साथ इसका टीजर जारी कर दिया है आइए जानते हैं महिंद्रा की एसयूवी मॉडल थार रॉक्स से जुड़े डिटेल्स के बारे में

Jyotsna Singh
Published on: 13 Aug 2024 11:27 AM GMT
Mahindra Thar 5- Door: जलवा ढाएगी सफेद रंग की ये भोकाली थार, 15 अगस्त को होगी लॉन्च...
X

Mahindra Thar 5- Door: स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की बढ़ती डिमांड के साथ महिंद्रा थार सबसे ज्यादा चहेती एसयूवी कार बन चुकी है। इसी कड़ी में महिंद्रा मोटर्स एक नया भोकली मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 15 अगस्त को लॉन्च होने जा रहे नए एसयूवी मॉडल थार रॉक्स में कई बड़े अपडेट्स के साथ ही शानदार कलर विकल्प को भी जोड़ा गया है। हाल ही ।इन कंपनी ने अब महिंद्रा थार राॅक्स के सफेद रंग विकल्प के साथ इसका टीजर जारी कर दिया है। आइए जानते हैं महिंद्रा की एसयूवी मॉडल थार रॉक्स से जुड़े डिटेल्स के बारे में...

एसयूवी मॉडल थार रॉक्स फीचर्स

महिंद्रा की आगामी एसयूवी कार थार रॉक्स में शामिल खूबियों की बात करें तो सफेद थार 5-डोर के लॉन्च के साथ ही कंपनी इसका काले रंग का मॉडल भी जल्द ही पेश कर सकती है। कम्पनी ने लॉन्च से पहले ट्विटर अकाउंट एक्स पर तस्वीर जारी कर दी है।नए मॉडल को लेटेस्ट कलर विकल्प सफेद बॉडी कलर में पेश करने की तैयारी है। इस नए मॉडल में काले व्हील आर्च क्लैडिंग और नए अलॉय व्हील्स को शामिल किया गया है। वहीं इस एसयूवी की रूफ और रेक्टेंगल ORVMs पर ब्लैक कलर स्कीम देखने को मिलती है


महिंद्रा थार राॅक्स की डिजाइन

महिंद्रा की एसयूवी कार थार राॅक्स कार में स्पेयर-व्हील कवर के साथ C-पिलर पर लगे डोर-हैंडल, सिल्वर फिनिश डोर-स्टेप्स और स्पोर्टी ड्यूल-टोन 10-स्पोक अलॉय व्हील, पीछे LED टेललाइट्स जैसे डिज़ाइन डिटेल्स मिलते हैं। साथ ही इस कार में गोलाकार LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ C-आकार के LED DRLs और बंपर के नीचे फॉग लैंप को जोड़ा गया है।महिंद्रा थार रॉक्स को 3G प्लेटफॉर्म के हल्के वर्जन पर बनाया है और इसकी लंबाई 4.3-मीटर है। इसे नए बॉडी कलर ग्रिल और कंट्रास्टिंग सिल्वर हाइलाइट्स और नए बंपर के साथ नया लुक प्रदान किया गया है।


थार राॅक्स के पावरट्रेन विकल्प

आगामी महिंद्रा थार रॉक्स मेंबर्फ, रेत और कीचड़ में चलाने के लिए कई मोड और क्रॉल स्मार्ट असिस्ट सुविधा को जोड़ा गया है।इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन को शामिल किया गया है। ट्रांसमिशन के लिए इस एसयूवी में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने की उम्मीद की जा रही है। इस एसयूवी के निचले ट्रिम्स में रियर-व्हील-ड्राइव और उच्च वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंसियल के साथ 4X4 विकल्प को भी जोड़ा जा सकता है।


महिंद्रा थार राॅक्स की कीमत

महिंद्रा थार राॅक्स की कीमत की बात करें तो अभी कंपनी ने इस जानकारी को साझा नहीं किया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स-शोरूम के करीब हो सकती है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story