×

Mahindra Thar VS Maruti Suzuki Jimny: महिंद्रा थार को टक्कर देने आई मारूति जिम्नी, आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स

Mahindra Thar VS Maruti Suzuki Jimny: मारुति जिम्नी कुछ मामलों में महिंद्रा थार से थोड़ी कम है। मारूति जिम्नी की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm और ऊंचाई 1720mm है।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 8 Feb 2023 2:10 AM GMT
Maruti Suzuki Jimny
X

Maruti Suzuki Jimny(photo-social media)

Maruti Suzuki Jimny: देश की टॉप लेवल की ऑटोमोबिल निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी, ने एक लंबे इंतजार के बाद देश में अपनी Jimny SUV को पेश कर हलचल मचा दी है। कंपनी इस कार का निर्माण अपने गुजरात स्थित प्लांट में कर रही है। इसे यहीं से पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट किया जाएगा। भारत में यह कार 5 डोर वर्जन में आई है। कंपनी इस कार की बुकिंग शुरू कर चुकी है और इसकी बिक्री भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला महिंद्रा की थार से होगा। जो देश में अपनी पहचान और पकड़ पहले ही मजबूत कर चुकी है। आज हम आपको इन दोनों कारों की तुलना करके बताने वाले हैं कि कौन सी गाड़ी किस मामले में अधिक बेहतर है।

क्या है दोनो के बीच खास फर्क

मारुति जिम्नी कुछ मामलों में महिंद्रा थार से थोड़ी कम है। मारूति जिम्नी की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1645mm और ऊंचाई 1720mm है। वहीं इसका व्हीलबेस 2590mm और ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है। जबकि महिंद्रा थार की बात करें तो इसकी लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1820mm, ऊंचाई 1850mm है। वहीं इसका व्हीलबेस 2450mm और ग्राउंड क्लियरेंस 226mm है। महिंद्रा थार 3 डोर चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में 5 डोर जिम्नी से आगे है। लेकिन जिम्नी का व्हीलबेस थार से अधिक है। वाटर वेडिंग कपैसिटी के मामले में महिंद्रा थार 625 mm के साथ जिम्नी के 300 mm के मुकाबले बहुत अधिक है।

इंजन कंपेरिजन

इंजन के लिहाज से महिंद्रा थार, मारूति की जिम्नी से बहुत आगे है। थार में 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ 4X4 और 4X2 ड्राइवट्रेन का विकल्प मिलता है। जबकि मारूति जिम्नी में 1.5L डीजल पेट्रोल इंजन के साथ केवल 4X4 ड्राइव ट्रेन मिलता है।

क्या यहां पिछड़ेगी थार

महिंद्रा थार काफी मजबूत और मस्कुलर लुक के साथ एक शानदार रोड प्रेजेंस देती है। जबकि मारुति जिम्नी एक डिसेंट और क्यूट लुक ऑफ रोड कार है। महिंद्रा थार 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में मौजूद है। हालांकि मारुति जिम्नी के कीमतों की घोषणा नहीं की गई है।लेकिन इसकी कीमत के थार की कीमत को तगड़ी टक्कर देने की उम्मीद है। इस कार का माइलेज भी थार से अधिक हो सकता है।

मॉडल इस साल के अंत में भारत में लॉन्च किया जाएगा

मारुति सुजुकी वित्त वर्ष 23-24 की पहली तिमाही में भारत में यानी मार्च 2023 में पांच दरवाजों वाली जिम्नी लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसकी आधिकारिक कीमत की घोषणा से पहले, एसयूवी के बेस वेरिएंट को सार्वजनिक रूप से देखा गया है। आइए जिम्नी के इस वेरिएंट के बारे में और जानें।

Maruti jimny फीचर्स

मिली जानकारी के अनुसार Maruti Jimny काइनेटिक येलो के शेड में फ़िनिश हुई है। इसमें सर्कुलर हेडलैम्प्स, ब्लैक फ्रंट और रियर बंपर, स्टील व्हील्स, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और ओआरवीएम, सिग्नेचर वर्टिकल मल्टी-स्लैट ग्रिल, एक हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और टेलगेट पर एक कवर्ड स्पेयर व्हील है। विचाराधीन इकाई में एक कंट्रास्ट ब्लूश ब्लैक रूफ का अभाव है और कुछ तत्वों को याद करता है, यह संकेत देता है कि यह एक प्री-प्रोडक्शन मॉडल हो सकता है।

Maruti Suzuki Jimny प्राइज

मारुति जिम्नी के प्राइज को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर सूचना नहीं प्राप्त हुई है । लेकिन मिले सूत्रों के हिसाब से कयास लगाया जा रहा है की इसकी कीमत ₹9 से 12 लाख रूपये के बीच हो सकती है। वहीं इसकी लॉन्च को लेकर बात करें तो मई 2023 तक बाजार में उतरने की उम्मीद है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story