×

Mahindra Upcoming EV Car: कई एडवांस फीचर्स से लैस होगी महिंद्रा की नई EV कार, लीक हुईं इसकी खूबियां

Mahindra Upcoming EV Car: महिंद्रा वाहन निर्माता कंपनी अपनी नेक्स्ट जेनरेशन ईवी को जल्द ही मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है, आईए जानते हैं इस विषय पर विस्तार से

Jyotsna Singh
Published on: 27 May 2024 7:04 AM GMT
Mahindra Upcoming  EV Car
X

Mahindra Upcoming EV Car 

Mahindra Upcoming EV Car: इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और निर्माण की रेस में टाटा मोटर्स शीर्ष पर दिखाई देती है।ऑफ रोडर एसयूवी कारों के लिए लोकप्रिय ब्रांड महिंद्रा मोटर्स भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने वाहनों की संख्या में वृद्धि कर रहा है। इस कड़ी में महिंद्रा वाहन निर्माता कंपनी अपनी नेक्स्ट जेनरेशन ईवी को जल्द ही मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है। INGLO प्लेटफॉर्म पर निर्मित इस कार के टेस्ट म्यूल्स में कई बड़े डिजाइन अपडेट देखने को मिलते⁸ है। कंपनी द्वारा जारी पेटेंट से सामने आई खूबियों के अनुसार महिंद्रा की आने वाली ईवी में एक यूनिक स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील को शामिल किया गया है। यह स्टीयरिंग व्हील डिटेल्स फ्लैट सेंट्रल, सेक्शन और 2-स्पोक डिजाइन को देखकर कहा जा सकता है ये डिजाइन टाटा के नए मॉडल्स में शामिल स्टीयरिंग व्हील से काफी हद तक सिमिलर है।

महिंद्रा EV स्टीयरिंग व्हील डिजाइन

महिंद्रा EV स्टीयरिंग व्हील के डिजाइन की लीक हुईं खूबियों की बात करें तो, टाटा मोटर्स की एसयूवी कारों नेक्सन और नेक्सन EV में मौजूद स्टीयरिंग व्हील से काफी हद तक सिमिलर है। महिंद्रा EV स्टीयरिंग व्हील में भी टाटा EV के समान ही एक फ्लैट सेंट्रल सेक्शन को शामिल किया गया है। टाटा EV के स्टीयरिंग में एक इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो भी दिखाई देता है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि, महिंद्रा EV में भी एक इल्यूमिनेटेड लोगो को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा महिंद्रा EV के स्टीयरिंग के सेंटर में एक छोटा सा डिस्प्ले भी जोड़ सकती है। जिसकी मदद से चालक को सम्बंधित जानकारियां मिलती रहेंगीं। जारी पेटेंट में महिंद्रा EV कार के स्टीयरिंग व्हील के दोनों ओर कंट्रोल सिस्टम को भी शामिल किया गया है। इस पैनल में टच-सेंसिटिव बटन के साथ हैप्टिक फीडबैक की सुविधा भी मिल सकती है।


महिंद्रा EV की आगामी इन कारों में मिल सकती लेटेस्ट स्टीयरिंग व्हील

कई नई तकनीक से लैस लेटेस्ट स्टीयरिंग को महिंद्रा अपनी आगामी नई ईवी में शामिल कर सकती है। इन EV कारों में मुख्य रूप से स्टीयरिंग व्हील को शामिल करने जा रही है जिनमें से अपकमिंग नेक्स्ट जेनरेशन XUV.e और BE रेंज की इलेक्ट्रिक कारें शामिल है । यह डिजाइन पेटेंट महिंद्रा के ग्राहकों के लिए ड्राइविंग अनुभव में किस तरह से अपनी भूमिका निभाता है। ये प्रतिक्रिया इस फीचर्स से लैस कारों के लांच के बाद ही निकल कर सामने आएगी।


महिंद्रा XUV EV स्टीयरिंग व्हील फीचर्स

महिंद्रा XUV EV स्टीयरिंग व्हील में शामिल खूबियों की बात करें तो इस स्टीयरिंग व्हील में तकनीकी खूबियों के साथ ज्यादा तेजी और प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम सुरक्षा के लिहाज से एडवांस एयरबैग सिस्टम का उपयोग किया जा सकता है। टाटा EV की तर्ज पर नई महिंद्रा EV स्टीयरिंग व्हील को स्पोर्टी कारों में मिलने वाली खूबियों से भी लैस किया गया है। महिंद्रा EV में स्टीयरिंग व्हील काफी ज्यादा हाई परफॉरमेंस स्पोर्ट्स कारों और अन्य लग्जरी वाहनों में देखे जाने वाले स्टीयरिंग व्हील को साझा किया जा सकता है। ये स्टीयरिंग व्हील गोल ऑक्टेगनल शेप में ऊपर और नीचे के हिस्से चपटे हुए हैं। जो ड्राइवर के लिए काफी सुविधाजनक साबित होते हैं। स्टीयरिंग व्हील का खास शेप और डिजाइन कार के इंस्ट्रूमेंट कंसोल तक बेहतर व्यूइंग एंगल की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। इस फीचर की मदद से भारी ट्रैफिक में भी ड्राइविंग करने में काफ़ी सुविधाजनक साबित होता है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story