×

Mahindra Upcoming EV: महिंद्रा मोटर्स के EV लाइनअप में जल्द ही होंगे कई नए मॉडल शामिल, जानिए डिटेल

Mahindra Upcoming EV Cars: आइए जानते हैं महिंद्रा की अपकमिंग EV गाड़ियों के बारे में विस्तार से

Jyotsna Singh
Published on: 12 March 2024 10:19 AM GMT
Mahindra Upcoming EV Cars
X

Mahindra Upcoming EV Cars

Mahindra Upcoming EV Cars: भारतीय ऑटोमार्केट में मौजूदा समय में कई कंपनियां तेजी से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज में इजाफा कर रहीं हैं। इसी कड़ी में दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अब कई नए EV वाहनों को अपनी लाइनअप में शामिल करने जा रही है। इस बात का खुलासा महिंद्रा द्वारा अपने नए वाहनों के नाम ट्रेडमार्क कराने की जानकारी के सामने आने के बाद हुआ है। जिसके अंतर्गत इस कंपनी ने हाल ही में अपने नए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए XUV 7XO, XUV 5XO, XUV 3XO और XUV 1XO नाम ट्रेडमार्क कराए हैं। कम्पनी द्वारा पेश किए गए नए नामों में 'X' को खासा महत्व दिया गया है। महिंद्रा मोटर्स की अपकमिंग गाड़ियों में शामिल किए गए X को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है, कि ये मॉडल महिंद्रा के EV लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। अपकमिंग एसयूवी के नाम की बात करें तो अटकलों के आधार पर अभी इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि XUV700, XUV500, XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर हो सकते हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा की अपकमिंग EV गाड़ियों के बारे में विस्तार से

महिंद्रा अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की क्या होगी रेंज?

महिंद्रा मोटर्स की अपकमिंग इलेक्ट्रिक मॉडल में शामिल रेंज की बात करें तो ये EV वाहन फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होंगें साथ ही इन वाहनों को INGLO आर्किटेक्चर पर बेस्ड होकर निर्मित किया जाएगा।साथ ही महिंद्रा की नई लाइनअप में शामिल मॉडल XUV 7XO, 5XO और XUV 3XO की रेंज क्षमता की 400-450 किलोमीटर से भी कहीं ज्यादा होने की संभावना है। वहीं XUV1XO की रेंज क्षमता की बात करें तो ये एसयूवी 200-250 km का रेंज दे सकती है। वहीं महिंद्रा की बड़ी SUV 60-80kWh की रेंज क्षमता से लैस होगी। XUV 3XO और 1XO को केवल सिंगल-मोटर के साथ पेश किए जाने की संभावना है।जबकि XUV 7XO और 5XO को सिंगल-मोटर और ड्यूल-मोटर AWD विकल्प के साथ उतारा जा सकता है।


महिंद्रा अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार फीचर

महिंद्रा अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में शामिल फीचर की बात करें तो नई रेंज में शामिल EV में XUV 7XO और 5XO में यह नया ट्रिपल-स्क्रीन डैश मिलने की संभावना है। वहीं XUV 3XO और X1O में मौजूदा मॉडल के समान ही सोलो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी पहले की तरह ही जारी रखा जा सकता है। वहीं सुरक्षा फीचर्स के तौर पर इन EV कारों में ADAS जैसे कई और फीचर्स मिल सकते हैं।इसी के साथ स्टाइल की बात करें तो क्लोस्ड ग्रिल को छोड़कर कई फीचर XUV700 और XUV300 के ICE मॉडल के समान हो सकते हैं। इसके अलावा इन EV वाहनों में कई एडवांस फीचर्स को शामिल करने के साथ कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के तौर पर भी देखने को मिल सकते हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story