×

कई धांसू फीचर्स के साथ Mahindra XUV 3XO लॉन्च, जानें Review

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी XUV 3XO को भारतीय बाजार में उतारा है। ये महिंद्रा की एक्सयूवी 300 को रिप्लेस करेगी। इस गाड़ी को 8 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 April 2024 6:33 AM GMT
कई धांसू फीचर्स के साथ Mahindra XUV 3XO लॉन्च, जानें Review
X

Mahindra XUV 3XO: अगर आप महिंद्रा के लेटेस्ट गाड़ी के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे तो आपके पास अच्छा मौका है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट मॉडल Mahindra XUV 3XO को लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी में ग्राहकों को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

बता दें कि, महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी XUV 3XO को भारतीय बाजार में उतारा है। ये महिंद्रा की एक्सयूवी 300 को रिप्लेस करेगी। इस गाड़ी को 8 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.5 लाख रुपए होगी और टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 12.40 लाख रुपए तक जाएगी। इस गाड़ी का फ्रंट लुक बहुत ही आकर्षक है। इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ शर्क फिन एंटीना, फुल विड्थ एलइडी लाइट और एलइडी टेल लाइट आदि फीचर्स दिया गया है। अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले आप इसका रिव्यू जान लें। तो ऐसे में आइए जानते हैं Mahindra XUV 3XO का रिव्यू, फीचर्स और कीमत के बारे में:

Mahindra XUV 3XO का रिव्यू और फीचर्स (Mahindra XUV 3XO Review And Features):

Mahindra XUV 3XO का रिव्यू और फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी के इंटीरियर में फ्री स्टैंडिंग 10.25 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और हरमन गार्डन साउंड सिस्टम मिलता है। वहीं ये एसयूवी एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले को भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा Mahindra XUV 3XO का इंटीरियर भी काफी खूबसूरत है। बता दें कि, महिंद्रा xuv300 डुएल टोन केबिन के साथ आती है। ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत है। इस गाड़ी में ग्राहकों को डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग मिलेंगे। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर और नया स्टीयरिंग व्हील आदि फीचर्स भी दिया गया है। ये सभी फीचर्स इसके इंटीरियर को काफी लग्जरियस बना देता है।


Mahindra XUV 3XO के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस गाड़ी में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है, जिन्हें पावर और माइलेज पसंद है। वह इसके डीजल इंजन को भी खरीद सकते हैं जो 115 बीएचपी का पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें सिक्स स्पीड मैनुअल और टॉक कन्वर्टेड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प ग्राहकों को मिलता है।

Mahindra XUV 3XO के इन फीचर्स को देखा जाए तो ये एक वैल्यू फॉर मनी एसयूवी होने वाली है। जैसे ज्यादातर लोगों को महिंद्रा XUV 300 पसंद आई थी वैसे ही इस नई Mahindra XUV 3XO को भी पसंद किया जा सकता है। इस गाड़ी के फ्रंट और इंटीरियर में काफी ज्यादा बदलाव किए गए हैं। इतना ही नहीं ये गाड़ी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा लग्जरियस हो गई है। लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में ये पुरानी जैसी ही है। वहीं भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कड़ी टक्कर सुजुकी ब्रेज़ा, टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू और किया सोनेट जैसी गाड़ियों से होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Mahindra XUV 3XO की कीमत (Mahindra XUV 300 Price):

अगर Mahindra XUV 3XO की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस गाड़ी की कीमत 7.49 लाख रुपए रखी गई है। वहीं कंपनी इस एसयूवी की बुकिंग 15 मई से शुरू करेगी और डिलीवरी 26 मई से शुरू होने वाली है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story