×

Mahindra XUV300 Facelift: टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नई डिजाइन डिटेल्स का हुआ खुलासा

Mahindra XUV300 Facelift की डिजाइन डीटेल्स सामने आई है। जिसे देखने के बाद उम्मीद की जा रही, इस गाड़ी के डिजाइन शानदार होने के साथ साथ ग्राहकों को बेहतरीन फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 20 March 2024 1:14 PM GMT
Mahindra XUV300 Facelift: टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नई डिजाइन डिटेल्स का हुआ खुलासा
X

Mahindra XUV300 Facelift: महिंद्रा अपने अपकमिंग XUV300 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही इस गाड़ी को भारतीय मार्केट में उतारेगी। हालांकि, इससे पहले ही Mahindra XUV300 Facelift की डिजाइन डीटेल्स सामने आ गई है। जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस गाड़ी के डिजाइन शानदार होने के साथ साथ ग्राहकों को बेहतरीन फीचर्स भी मिलने वाले हैं। तो आइए जानते हैं Mahindra XUV300 Facelift में क्या क्या मिलेंगे फीचर्स और कैसा होगा डिजाइन:

Mahindra XUV300 Facelift के फीचर्स (Mahindra XUV300 Facelift Features):

Mahindra XUV300 Facelift के फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी के फ्रंट और रियर-एंड में कुछ मुख्य स्टाइलिंग ओवरहाल की सुविधा मिलने वाली है, जो महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी की बीई लाइन-अप जैसी होगी। जिसे 2025 में बिक्री के लिए भारतीय बाजारों में उतारा जाएगा। महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर TGDi इंजन के लिए हायर स्टेट ऑफ ट्यून और एक नया टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक का विकल्प ग्राहकों को कंपनी दे सकती है।

दरअसल XUV300 टेस्ट म्यूल के इंटीरियर शॉट को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि, ये XUV400 के समान एक बड़े, फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगी। साथ ही XUV300 फेसलिफ्ट को भी टाटा नेक्सन और किआ सोनेट की तरह फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पेश किया जा सकता है।


इसके अलावा Mahindra XUV300 Facelift के बंपर, लाइट्स और अलॉय व्‍हील्‍स के अलावा ग्राहकों को इंटीरियर में नया डैशबोर्ड, बेहतर इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ज्‍यादा फीचर्स मिलने वाला है। साथ ही इसे इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ भारतीय बाजारों में उतारा जाएगा।

Mahindra XUV300 Facelift लॉन्च डेट (Mahindra XUV300 Facelift Launch Date):

Mahindra XUV300 Facelift के लॉन्च डेट की बात करें तो पिछले महीने महिंद्रा डीलरशिप XUV300 पर 1.82 लाख रुपये तक भारी छूट दी जा रही थी। जिसके बाद ये अनुमान लगाया गया था कि, महिंद्रा का नया मॉडल जल्द ही आने वाला है। Mahindra XUV300 Facelift अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च हो जाएगी।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story