×

Mahindra XUV400 EV की बुकिंग शुरू, जानिए कैसे कर सकते हैं अपने ड्रीमकार को बुक, क्या है कीमत?

Mahindra XUV400 EV: Mahindra XUV400 EV के फीचर्स पर नजर डालें तो यह इलेक्ट्रिफाइंग कॉपर ट्विन पीक लोगो के साथ आती है। ग्राहक XUV400 EV को 5 हजार रुपये टोकन अमाउंट के साथ बुक करा सकते हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 26 Jan 2023 7:04 AM GMT
Mahindra XUV400 EV
X

Mahindra XUV400 EV (सोशल मीडिया) 

Mahindra XUV400 EV: अगर आप इलेक्ट्रिक कार के दिवाने हैं और हाल ही में कोई ई-कार लेने का मन बना रहे हैं तो Mahindra की XUV400 इलेक्ट्रिक को देखते हैं। भारत की ऑटो निर्माता कंपनी महिंद्रा ने XUV400 इलेक्ट्रिक कार की 26 जनवरी, गुरुवार से बुकिंग खोल दी है। ग्राहक आज से XUV400 EV को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कंपनी ने लोगों के लिए बुकिंग अमाउंट 5 हजार रुपये रखी है। महिंद्रा ने इसी नए साल के शुरुआत दिनों में XUV400 EV को बाजार में लॉन्च किया था। तब कंपनी ने बताया था कि XUV400 EV की शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये है।

ईएसयूवी को ऐसे करें बुकिंग

अगर आप XUV400 EV की खरीदने की इच्छा रख रहे हैं तो आपको पहसे इसको बुक कराना होगा। इसके लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या Mahindra XUV400 ESUV वेबपेज पर जाकर 5 हजार रुपये के बुकिंग राशि से बुक करा सकते हैं। यह कार मार्च में ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगी। Mahindra ने एक साल के अंदर XUV400 की 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा है।

जानिए कीमत और कलर्स

महिंद्रा ने XUV400 EV को दो वेरिएंट्स और 5 कलर्स ऑप्शन में लाई है। XUV400 EC वेरिएंट की कीमत 15.99 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है,जोकि इसकी शुरुआत कीमत है। XUV400 EL वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी है, जो कि इसकी टॉप कीमत है। साथ 5 रंगों के विकल्प में मौजूद रहेगी। जिसमें आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू डुअल के साथ साटन कॉपर का टोन है।

BlueSense PlusApp से लैस कार

Mahindra XUV400 EV के फीचर्स पर नजर डालें तो यह इलेक्ट्रिफाइंग कॉपर ट्विन पीक लोगो के साथ आती है। इसमें 378 लीटर/418 लीटर के सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास बूट स्पेस के साथ सबसे चौड़ी सी-सेगमेंट ई-एसयूवी होने का दावा किया गया है। इसकी बैटरी और मोटर के लिए IP67 प्रवेश के लिए प्रमाणित है। इसमें 17.78 सेमी का चौड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा हुआ है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। साथ ही, BlueSense PlusApp लगा है। इसमें 60 से अधिक मोबाइल ऐप आधारित कनेक्टेड सुविधा ले सकते हैं।

बैटरी और मोटर पर मिलेगी वारंटी

Mahindra XUV400 के दो वेरिएंट में अगल अगल बैटरी पैक है। Mahindra XUV400 EL में 39.4 kWh की बैटरी लगी हुई है।EC में 34.5 kWh की बैटरी लगी हुई है। कंपनी ने ईएसयूवी कार में ग्राहकों 3 साल/असीमित किलोमीटर की मानक वारंटी प्रदान कर रही है। इसके अलावा बैटरी और मोटर पर 8 साल या 160,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वारंटी भी दे रही है।

लॉन्च के पहले चरण में लखनऊ शामिल

कंपनी ने Mahindra XUV400 को लॉन्च के पहले चरण में 34 शहरों को शामिल किया है। इसमें लखनऊ, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, मुंबई एमएमआर, नासिक, वर्ना (गोवा), पुणे, नागपुर, बैंगलोर, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, कोचीन, हैदराबाद, चंडीगढ़, दिल्ली एनसीटी, कोलकाता, देहरादून, कोयम्बटूर, औरंगाबाद, भुवनेश्वर, कोल्हापुर, मैसूर, मैंगलोर, वडोदरा, पटना, कालीकट, रायपुर, लुधियाना, उदयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, आगरा और इंदौर हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story