Mahindra XUV.e9: महिंद्रा XUV.e9 के इंटीरियर का हुआ खुलासा, एयरपोर्ट पर दिखी झलक

Mahindra XUV.e9: उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा xuv. e9 एसयूवी को भारत में अप्रैल 2025 में 50.00 से 52.00 लाख कीमत तक लॉन्च किया जा सकता है।

Jyotsna Singh
Published on: 11 Jun 2024 10:45 AM GMT
Social - Media- Photo
X

Social - Media- Photo

Mahindra XUV.e9: महिंद्रा मोटर्स अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने वाहनों का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में महिंद्रा अपनी XUV.e9 इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस EV मॉडल को सबसे पहले ग्लोबल मार्केट में पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी गाड़ी की लगातार टेस्टिंग कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा xuv. e9 एसयूवी को भारत में अप्रैल 2025 में 50.00 से 52.00 लाख कीमत तक लॉन्च किया जा सकता है।


महिंद्रा XUV.e9 ऐसी होगी डिजाइन

महिंद्रा XUV.e9 के प्रोटोटाइप की डिजाइन की बात करें तोइसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप को शामिल किया जा सकता है। जिसमें एक इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए, दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए और तीसरी स्क्रीन सामने वाले यात्री के लिए है। इस स्क्रीन में बाईं ओर ऑडियो और ट्रैक चयन के लिए कुछ रॉकर दिए गए हैं। जबकि इस स्क्रीन के दाईं ओर क्रूज कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंट से जुड़े कुछ रॉकर मिलते हैं। XUV.e9 के इंटीरियर की तस्वीरों के अनुसार, तो स्टीयरिंग व्हील में ट्विन-स्पोक डिजाइन है। इन रॉकर्स के चारों ओर टच-सेंसिटिव बैकलिट बटन होंगे। इसके दोनों एंगल पर हॉर्न एक्चुएटर्स उपलब्ध मिलते हैंI इस मॉडल को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस एसयूवी की जारी हुई तस्वीरों में कार के आगे और पीछे दोनों ही विंडस्क्रीन पर स्टिकर लगे हुए देखे गए हैं। इसमें ट्विन पीक्स लोगो को भी देखा जा सकता है। स्टीयरिंग व्हील पर नया लोगो बैकलिट भी होगा। इसमें गोल किनारों और बीच में एक डिस्कनेक्ट फीचर भी शामिल है।


महिंद्रा XUV.e9 एसयूवी फीचर्स

महिंद्रा XUV.e9 एसयूवी में शामिल खूबियों की बात करें तो महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार को पहली बार इसकी हेडलाइट्स, टेललाइट्स और LED सिग्नेचर को स्पष्ट तौर पर देखा जा चुका है। जिसमें 2 उल्टे L-आकार के LED और सेंटर में कनेक्टिंग लाइट बार और टेललाट्स को शामिल किया गया है। इसके केबिन के अन्य फीचर्स में ड्राइवर के लिए एक गोलाकार डायल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रेमलेस ऑटो-डिमिंग IRVM जैसी सुविधा उपलब्ध मिलती है। इसके अलावा इस गाड़ी में एक महिंद्रा XUV700 जैसे AC वेंट और स्टाइलिश गियर, सिलेक्टरएक वायरलेस चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कुछ फंक्शन के लिए टॉगल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story