TRENDING TAGS :
Mahindra XUV.e9: महिंद्रा XUV.e9 मॉडल के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद, डिजाइन लेंगुएज की जानकारी हुई लीक
Mahindra XUV.e9: आइए जानते हैं महिंद्रा XUV.e9 से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से
Mahindra XUV ( Social Media Photo)
Mahindra XUV.e9:महिंद्रा मोटर्स भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को तेजी से बढ़ाती जा रही है। अब जल्द ही ये कंपनी इस रेंज में एक और धाकड़ इलेक्ट्रिक एसयूवी को शामिल करने जा रही है। हाल ही में महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के टेस्टिंग म्यूल XUV.e9 माॅडल को तमिलनाडु में कोयंबटूर-सलेम राजमार्ग पर दौड़ते देखा गया। इस दौरान साझा हुईं तस्वीरों के जरिए इस आगामी एसयूवी से जुड़ी कई तरह की जानकारियों से पर्दा उठा है। जिसके अनुसार XUV.e8 मॉडल महिंद्रा XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन जैसा नजर आता है। इसके अलावा तस्वीरों के माध्यम से लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ कार के फ्रंट फेसिया से जुड़ी डिजाइन एलिमेंट्स का भी पता चलता है। आइए जानते हैं महिंद्रा XUV.e9 से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से
अपकमिंगमहिंद्रा XUV.e9 डिजाइन
तस्वीरों के जरिए साझा हुई जानकारियों के अनुसार मारुति महिंद्रा XUV.e9 की नंबर प्लेट ऊंचाई पर स्थित है, जबकि ADAS के लिए रडार मॉड्यूल को निचले बंपर में स्थित किया गया है। इस एसयूवी में स्लोपी रूफ से टॉप के साथ छत और थोड़े चौड़े रियर हंच को शामिल किया गया है। इस कार के फ्रंट फेसिया में एक बड़े ट्विन-एज बूमरैंग आकार की LED DRLs भी मौजूद है। ये DRLs बीच में लाइट बार से कनेक्ट नहीं की गई है जिसकी तुलना ये हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV 3XO से की जा सकती है। महिंद्रा XUV.e8 जैसा हेडलाइट्स वर्टीकल सेट भी इस एसयूवी की तस्वीरों में दिखाई दिया है।
अपकमिंगमहिंद्रा XUV.e9 पॉवर ट्रेन
अपकमिंग महिंद्रा XUV.e9 में शामिल पावरट्रेन की बात करें तो इसमें सिंगल-मोटर और ड्यूल-मोटर विकल्पों के साथ 60kWh से 80kWh की बैटरी विकल्प को शामिल किया जा सकता है। ये बैटरी 600 किलोमीटर की रेंज प्रदान करने की क्षमता से लैस है।इसके अलावा 3 टचस्क्रीन के साथ एक नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और XUV700 के समान डैशबोर्ड, नया सेंटर कंसोल मिलने की संभावना की जा रही है।
अपकमिंग महिंद्रा XUV.e9 कीमत
अपकमिंग महिंद्रा XUV.e9की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे 38 लाख रुपये एक्स-शोरूम की अनुमानित कीमत पर पेश कर सकती है।साथ ही इस एसयूवी के लॉन्च को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है कि, कंपनी महिंद्रा XUV.e9 और थार आर्मडा दोनों मॉडल को एक साथ 15 अगस्त के दिन मार्केट में लॉन्च कर सकती है।