Mercedes Benz EQA Electric Car: कम कीमत पर सबकी पसंद बनी हुई हैं मर्सडीज की ये नई ईवी कारें

Mercedes Benz EQA Electric Car: मर्सडीज के लिए इस साल का पहला हाफ अब तक बेस्ट रहा है। कंपनी ने इस दौरान 9 पसेंट की ग्रोथ के साथ 9262 गाड़ियों की सेल की है।

Jyotsna Singh
Published on: 9 July 2024 6:20 AM GMT
Mercedes Benz EQA Electric Car
X

Mercedes Benz EQA Electric Car

Mercedes Benz EQA Electric Car: देश में कार चलाने का शौकीन हर व्यक्ति मर्सडीज कार रखने का सपना देखता है। इसे देखते हुए कंपनी ने दो नए मॉडल पेश किए हैं। खास बात ये है कि EQA और EQB 350 4M ये इलेक्ट्रिक कारें कम कीमत पर भी उपलब्ध होंगी। बता दें कि कंपनी ने भारत में पहली बार 2017 में EQA का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया गया था और प्रोडक्शन मॉडल को पहली बार 2021 में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया था। कंपनी ने इसके दो साल बाद यानी 2023 में इसको नया अपडेट दिया गया था।

EQA यूरोप में लॉन्च होने के करीब एक साल बाद भारत में पेश की गई थी। EQA इसकी एक्स शोरूम कीमत 66 लाख रुपये है। जबकि EQB 350 4M 5 सीटों वाले वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत को 77.5 लाख रुपये रखा गया है।इसके अलावा EQB 350 4M सीटों के कंफीग्रेशन के साथ पेश किया गया है।मर्सडीज के लिए इस साल का पहला हाफ अब तक बेस्ट रहा है। कंपनी ने इस दौरान 9 पसेंट की ग्रोथ के साथ 9262 गाड़ियों की सेल की है। इसमें 55 प्रतिशत एसयूवी कारे हैं।


इस कंपनी की सात सीटों वाली EQB 250+ को 5 e की एक्स शोरूम कीमत 70.90 रुपये रखी गई है। EQA 250+ में 70.5 kWh का बैटरी बैंक लगाया गया है जो एक बार बार में 560 किमी तक की रेंज दे सकता है।EQB 350 4M में 66.5 kWh का बैटरी पैक है जो 447 किमी की मैक्स रेंज देता है। वहीं कंपनी ने EQB के 250+ वेरिएंट को 70.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है।EQB 250+ की रेंज 535 किमी तक जाती है और इसमें 70.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है।


जबकि नई EQA में आगे और पीछे की तरफ़ LED लाइट बार, तीन-पॉइंटेड स्टार पैटर्न वाली नई ग्रिल, 19-इंच के अलॉय व्हील और रैपअराउंड LED टेललाइट्स हैं। इसमें चुनने के लिए सात रंग उपलब्ध हैं, जिनमें पोलर व्हाइट हाई-टेक सिल्वर, कॉसमॉस ब्लैक, माउंटेन ग्रे, स्पेक्ट्रल ब्लू, पैटागोनिया रेड और माउंटेन ग्रे मैग्नो शामिल हैं।कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज पर 560 किलोमीटर की रेंज देती है. इसके अलावा ये कार 1 रुपए में प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट का दावा करती है. कार में 70.5kWh का बैटरी पैक लगा हुआ है


कार की टॉप स्पीड 160km/h है।पिछले साल अगस्त में कंपनी ने EQA को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था अब मर्सिडीज़ इसके फेसलिफ्ट मॉडल के साथ भारत के ईवी सेक्टर में अफोर्डेबल मॉडल ने दस्तक दी है। इसमें क्रॉसओवर की स्टाइलिंग, फ्रंट में मर्सिडीज़ का सिग्नेचर ग्रिल और पूरी चौड़ाई वाली लाइट बार दिया गया है। इसका पिछला हिस्सा काफी हद तक EQB से प्रेरित नज़र आ रहा है वहीं इसमें 19 इंच का अलॉय व्हील बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story