Mercedes-Benz : अब भारत में भी इतनी महँगी कार सेकंडों में भरेगी फर्राटा

Mercedes-Benz : शानदार खूबियां इसकी कीमत के अनुकूल साबित होती हैं। आइए जानते हैंMercedes-Benz India की नई GLE 300d 4Matic AMG स्पोर्ट्स कार से जुड़े डिटेल्स के बारे में...

Jyotsna Singh
Published on: 14 Aug 2024 10:46 AM GMT
Mercedes-Benz GLE 300d 4Matic AMG
X

Mercedes-Benz GLE 300d 4Matic AMG

Mercedes-Benz GLE 300d 4Matic AMG : देश में स्पोर्ट्स कार की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ऑटो बाजार में एक नई कार ने अपनी एंट्री के साथ धमाका मचा दिया है। दिग्गज ऑटो मेकर कंपनी मार्सडीज ने हाल ही में Mercedes-Benz India अपनी नई GLE 300d 4Matic AMG स्पोर्ट्स कार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। उम्मीद से भी ज्यादा कम ऊर्जा खर्च पर इस कार में मौजूद शानदार खूबियां इसकी कीमत के अनुकूल साबित होती हैं। आइए जानते हैंMercedes-Benz India की नई GLE 300d 4Matic AMG स्पोर्ट्स कार से जुड़े डिटेल्स के बारे में...

Mercedes-Benz GLE 300d 4Matic AMG स्पोर्ट्स कार पॉवर इंजन

नए 300d 4Matic AMG लाइन वैरिएंट में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 269hp और 550Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड इंटीग्रेटेड स्टार्टर-जनरेटर दिया गया है, जो पीक आउटपुट में अतिरिक्त 20hp और 200Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि डीजल GLE 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 230 किमी प्रति घंटे है।


Mercedes-Benz GLE 300d 4Matic AMG स्पोर्ट्स कार फीचर्स

Mercedes-Benz GLE 300d 4Matic AMG स्पोर्ट्स कार स्पोर्टियर एयर इनलेट और व्हीकल के कलर में पेंट की गई है। GLE में 13-स्पीकर बर्मस्टर सराउंड साउंड सिस्टम भी मिलता है। इसमें न्यू जेनरेशन का MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। जो LCD स्क्रीन के जरिए कंफर्ट फंक्शन के लिए ज्यादा कंट्रोल के साथ आता है।इसमें ट्रेमोलाइट ग्रे में फिनिश किए गए 20-इंच AMG अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें आउटगोइंग मॉडल के मुकाबले आगे की तरफ बड़े डिस्क ब्रेक लगाया गया है। वहीं, क्रोम ट्रिम स्ट्रिप के साथ AMG फ्रंट एप्रन और ब्लैक में डिफ्यूज़र-लुक इंसर्ट और क्रोम में ट्रिम स्ट्रिप के साथ AMG रियर एप्रन दिया गया है।


Mercedes-Benz GLE 300d 4Matic AMG स्पोर्ट्स कार डिजाइन

GLE 300d 4MATIC AMG Line ब्रांड की लोकप्रिय पेशकश में लुक और हार्डवेयर को अपग्रेड करती है। कंपनी का दावा है कि इस कार को ग्राहकों के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। आपको बता दें कि यह मॉडल कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है।इसमें क्रोम फिनिश एक नया डायमंड ग्रिल शामिल है। जिसमें सेंटर में बड़ा तीन-पॉइन्ट वाला स्टार इंटीग्रेटेड सिस्टम मिलता है। सिंगल लौवर को डार्क ग्रे मैट में पेंट किया गया है और क्रोम इंसर्ट और ब्लैक फ्रेम के साथ मिलते हैं। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।


Mercedes-Benz GLE 300d 4Matic AMG स्पोर्ट्स कार कीमत

Mercedes-Benz GLE 300d 4Matic AMG स्पोर्ट्स कार की एक्स-शोरूम कीमत 97.85 लाख रुपये से लेकर 1.15 करोड़ रुपये तक है। इसका मुकाबला सीधे तौर पर लेक्सस RX, BMW X5, ऑडी Q7 और वोल्वो XC90 से होगा। नया मॉडल AMG लाइन वेरिएंट 300d एंट्री-लेवल डीजल वेरिएंट की जगह लेगा और इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किये गए हैं। इस कार में शामिल 20-इंच AMG अलॉय व्हील भारतीय सड़कों के लिए अनुकूल बनाते हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story