Mercedes-Benz EQA SUV: 8 जुलाई को भारत में EQA इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी, कीमत होगी इतनी

Mercedes-Benz EQA SUV: भारतीय बाजार में ये कार सिंगल 250+ वेरिएंट में पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं मर्सिडीज-बेंज की इलेक्ट्रिक कार EQA SUV से जुड़े डिटेल्स के बारे में

Jyotsna Singh
Published on: 3 July 2024 10:19 AM GMT
Mercedes-Benz EQA SUV
X

Mercedes-Benz EQA SUV

Mercedes-Benz EQA SUV: भारतीय बाजार में मर्सिडीज-बेंज अपने पोर्टफोलियो में एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। ये कंपनी इस महीने 8 जुलाई को भारत में EQA इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही है। ये कार भारत में लॉन्च से पहले ही विदेशों में बिक्री की जा रही है। अब कुछ बदलाव के साथ इस कार को भारत में बढ़ती इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड को देखते हुए उतारा जा रहा है। मर्सिडीज-बेंज की इस अपकमिंग कार से जुड़ी की जानकारी का खुलासा हो चुका है। जिसके अनुसार मर्सिडीज-बेंज की इलेक्ट्रिक कार EQA अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह 300 4मेटिक और 350 4मेटिक वेरिएंट के साथ भी उपलब्ध है। वहीं भारतीय बाजार में ये कार सिंगल 250+ वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

EQA SUV फीचर

मर्सिडीज-बेंज की लॉन्च होने जा रही EQA एसयूवी कार में शामिल खूबियों की बात करें तो सुरक्षा के लिए इस इलेक्ट्रिक कार में ADAS फीचर्स, 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स उपलब्ध मिलेंगे वहीं इसके साथ इस कार में EV-विशिष्ट ग्राफिक्स, 10-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पावर्ड फ्रंट सीटें और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बर्मेस्टर सराउंड साउंड सिस्टम, कीलेस एंट्री, हेड-अप डिस्प्ले, जेस्चर कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस तकनीक से लैस फीचर्स मिलेंगे।


EQA SUV कलर विकल्प

EQA SUV में मिलने वाले कलर वेरिएंट की बात करें तो इस कार के एक्सटीरियर में नाइट ब्लैक, कॉसमॉस ब्लैक, माउंटेन ग्रे, हाई-टेक सिल्वर, स्पेक्ट्रल ब्लू, मैनुफेक्टूर पेटागोनिया रेड मेटैलिक और मैनुफैक्टूर माउंटेन ग्रे मैग्नो और इंटीरियर ग्रे, 8- पोलर व्हाइट जैसे कई मल्टी कलर के चुनाव का विकल्प मिलेगा।


EQA SUV बैटरी पैक

मर्सिडीज-बेंज की EQA SUV को भारत में 70.5kWh बैटरी पैक और 190ps/385Nm क्षमता से लैस सिंगल फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर से लैस होगी। EQA SUV सिंगल चार्ज पर 560 किलोमीटर तक की रेंज देने की क्षमता से लैस है। EQA SUV कार महज 8.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है।


अपकमिंग EQA SUV कीमत

भारतीय बाजार में मर्सिडीज-बेंज की EQA SUV को 69 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद ये कार वोल्वो XC40 रिचार्ज, BMW iX1, किआ EV6 को टक्कर देगी।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story