MG Windsor EV: लॉन्च से पहले ही MG विंडसर EV की खूबियों का हुआ खुलासा,जानिए किमत

MG Windsor EV: MG की आगामी विंडसर EV के बाहरी डिजाइन की एक झलक को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। जिसमें इस EV को कई बड़े आधुनिक सुविधाओं से लैस फीचर्स को देखा गया है।

Jyotsna Singh
Published on: 4 Sep 2024 2:53 AM GMT
MG Windsor EV: लॉन्च से पहले ही MG विंडसर EV की खूबियों का हुआ खुलासा,जानिए किमत
X

MG Windsor EV: भारतीय बाजार में लांच की तैयारी कर रही MG मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक कार अब जल्द ही नजर आ सकती है। हाल ही में इस EV के जारी हुए टीजर के जरिए इससे जुड़ी खूबियों का खुलासा हुआ है। जिसमें MG की आगामी विंडसर EV के बाहरी डिजाइन की एक झलक को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। जिसमें इस EV को कई बड़े आधुनिक सुविधाओं से लैस फीचर्स को देखा गया है।

MG विंडसर EV डिजाइन

MG विंडसर EV के लिए जारी टीजर में सामने आई खूबियों की बात करें तो यह EV एक बेहद खास 'एरोग्लाइड डिजाइन' से लैस होगी। इसमें आगे की तरफ कनेक्टेड LED DRLs और इसके नीचे LED हेडलाइट्स को जोड़ा गया है। जबकि पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेल लाइट्स और 18-इंच के अलॉय व्हील्स शामिल मिलते हैं। टीजर से बाहर आई जानकारियों के मुताबिकयह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर वूलिंग बैज के तहत इंडोनेशिया में बेची जाने वाली क्लाउड EV के लुक को काफी हद तक साझा करती है।


MG विंडसर EV फीचर

आगामी MG विंडसर EV मेंइलेक्ट्रिक कार सेंटर आर्मरेस्ट के साथ ब्लैक लेदर के साथ पिछली सीट्स को शामिल किया गया है। ये सीट्स 135-डिग्री तक झुक सकती हैं। इस EV में बड़ी 15.6-इंच टचस्क्रीन और सबसे बड़ी पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलने की भी पूरी संभावना है।इंटीरियर क्लाउड EV के समान होगा, जिसमें डैशबोर्ड पर ब्रांज और वुडन इंसर्ट के साथ ऑल-ब्लैक थीम होगी।


MG विंडसर EV कीमत

भारतीय बाजार में MG विंडसर EV की एक्स-शोरूम कीमत क्या होगी अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फीचर्स को देखते हुए इसे बाजार में 20 लाख रुपये के करीब होने की उम्मीद है। यह 50.6kWh बैटरी पैक के साथ आएगी, जो 460 किलोमीटर की रेंज देगी।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story