×

New Year 2023 होगा ईवी का साल, जरूर अटेंड कीजिये खास इवेंट्स

Electric Vehicles Launch in New Year 2023: नया साल इलेक्ट्रिक वाहनों यानी ईवी के लिए बहुत रोमांचक होने वाला है। नए साल में कई ईवी दोपहिया और चार पहिया मॉडल लांच होंगे।

Neel Mani Lal
Published on: 31 Dec 2022 2:28 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 4:20 AM GMT)
Electric cars launch in India 2023
X

Electric cars launch in India 2023 (Pic: Social Media)

Electric Vehicles Launch in New Year 2023: नया साल इलेक्ट्रिक वाहनों यानी ईवी के लिए बहुत रोमांचक होने वाला है। नए साल में कई ईवी दोपहिया और चार पहिया मॉडल लांच होंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता बढ़ रही है। सरकार का इस पर काफी जोर भी है।

ईवी एक्सपो, या इलेक्ट्रिक वाहन एक्सपो, इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों के लिए अपने ब्रांड, उत्पाद, प्रौद्योगिकी, कंपोनेंट्स और संबंधित तकनीकों को प्रदर्शित करने के लिए व्यापार उद्योग के साथ-साथ यूजर्स के साथ नेटवर्क बनाने का एक मंच होता है। ऐसे मंच पर नए व्यवसाय का पता लगता है। कारोबारी माहौल बनता है। इन आयोजनों में इलेक्ट्रिक कारों, ट्रकों, बाइकों, पुर्जों और अन्य वाहनों के प्रदर्शन के साथ-साथ चार्जिंग सिस्टम, बैटरी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से संबंधित अन्य तकनीकों की प्रस्तुतियों और प्रदर्शनों जैसे कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। इन आयोजनों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के तकनीकी, आर्थिक और पर्यावरणीय पहलुओं पर केंद्रित पैनल चर्चा, कार्यशालाएं और अन्य शैक्षिक सत्र भी शामिल हो सकते हैं। ईवी एक्सपो आम तौर पर व्यापार संघों, सरकारों, शैक्षिक संस्थानों या अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि 2023 में भारत में कौन से ईवी एक्सपो होने वाले हैं।

ऑटो एक्सपो कंपोनेंट शो – 12 से 15 जनवरी, 2023

ये एक्सपो प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होगा। यह आयोजन एशिया का सबसे बड़ा एक्सपो है, जिसे ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भारतीय उद्योग परिसंघ और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा आयोजित किया जाएगा। शो का विषय "भविष्य की प्रौद्योगिकियों और नवाचार के लिए टेक्नोवेशन ग्लोबल प्लेटफॉर्म" है।


ऑटो एक्सपो मोटर – 13 से 18 जनवरी, 2023

ये शो इंडिया एक्स्पोजीशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम नए वाहन के अनावरण, प्रोटोटाइप प्रस्तुति और विचारों को प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है। सभी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियां अपने वाहनों को इवेंट में डिस्प्ले के लिए एक साथ रख रही हैं। यह देश में आयोजित सबसे बड़ी ऑटो प्रस्तुति है। इस कार्यक्रम में हजारों हितधारक एकत्रित होंगे।


इलेक्ट्रिक वाहन और नवीकरणीय ऊर्जा एक्सपो – 2 से 4 फरवरी, 2023

ये एक्सपो पैलेस ग्राउंड, बैंगलोर में आयोजित होगा। यह इवेंट ईवी कंपनियों को सुविधाजनक, पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के लिए कॉम्पोनेन्ट और सेवाओं के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों में अपनी नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है। इस शो में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेयर्स को देख सकते हैं जो हितधारकों को अपनी तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

कनेक्टेड, ऑटोनॉमस और इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो – 14 से 15 फरवरी, 2023

ये शो बंगलुरु में कन्वेंशन सेंटर, व्हाइटफ़ील्ड में आयोजित होगा। यह एक्सपो बहुत बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा जहाँ 5000 प्रतिनिधियों और अंतर्राष्ट्रीय वक्ता देखे जा सकते हैं। इवेंट में नए लॉन्च, विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों, विभिन्न कंपनियों के बीच व्यापार संवाद आदि देख सकते हैं।

ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इन इंडिया - 22 फरवरी, 2023

ये इवेंट ले मेरिडियन, नई दिल्ली में होगा। ये एक दिवसीय इवेंट है । जो चार्जर्स के लिए बाजार की उभरती जरूरतों पर जोर देगा। यह सम्मेलन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल नियामकों, और कई अन्य हितधारकों को एक साथ लाएगा।


इंडिया ईमोबिलिटी शो - 23-24 मार्च, 2023

ये शो इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। यह एक ट्रेड शो है, जहाँ विचारों के आदान-प्रदान के लिए सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन प्लेयर्स एकत्र होंगे। यह प्रदर्शनी दुनिया भर की कंपनियों को अपने नवीनतम ईवी मॉडल, उत्पाद और ईवी से संबंधित समाधान प्रदर्शित करने में मदद करेगी।

राइड एशिया एक्सपो - 14-16 अप्रैल, 2023

प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होने वाला ये आयोजन बी2बी और बी2सी दोनों प्रकार का है, जिसका उद्देश्य उन निवेशकों, उद्यमियों, आयातकों आदि को आकर्षित करना है, जो ईवी उद्योग में इंटरेस्टेड हैं। इस शो में उपभोक्ताओं को इस क्षेत्र का व्यापक ज्ञान भी मिलेगा।

ग्रीन व्हीकल एक्सपो - 16-18 जून, 2023

बेंगलुरु के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित यह एक्सपो दो, तीन और चार पहिया - सभी क्षेत्रों के इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदर्शित करके "मेड इन इंडिया" अभियान को बढ़ावा देगा।

ईवी इंडिया एक्सपो - 14-16 सितंबर, 2023

इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होने वाला ये आयोजन एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है जो इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को अपने नवीनतम उत्पादों, उपकरणों और प्रौद्योगिकी को लोगों के सामने प्रदर्शित करने का मौका देगा। ये एक्सपो नेटवर्क बनाने और अपने ब्रांड का नाम रोशन करने के लिए बेहतरीन जगह हैं।


अर्बन मोबिलिटी इंडिया एक्सपो - 27-29 अक्टूबर, 2023

ये शो नई दिल्ली में होगा। इसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना भारत सरकार की राष्ट्रीय शहरी परिवहन नीति, 2006 के एक भाग के रूप में की गई थी। जिसमें शहरी परिवहन की आम समस्या का समाधान करने के लिए राज्यों और शहरों की क्षमता निर्माण पर जोर दिया गया था।

ऑटो ईवी इंडिया - 02-04 नवंबर, 2023

केटीपीओ कन्वेंशन सेंटर, व्हाइटफ़ील्ड, बेंगलुरु में ये इवेंट होगा। यह दुनिया का प्रमुख ईवी ऑटो और प्रौद्योगिकी शो है। यह एक छत के नीचे पूरे इमोबिलिटी इकोसिस्टम को प्रदर्शित करता है। यह आयोजन प्रमुख उद्योग के खिलाड़ियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक आदर्श मंच है। यह अत्यधिक प्रतिस्पर्धी ईवी बाजार में कई व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने में मदद करता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story