×

Nissan Magnite Facelift Car: बड़ी कारों को टक्कर देने आ रही ये कार, जानें कितनी होगी कीमत

Nissan Magnite Facelift Car: निसान अपनी अपकमिंग एसयूवी मैग्नाइट के फेसलिफ्ट (Nissan Magnite Facelift) मॉडल को भारत में जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 March 2024 1:25 PM GMT
Nissan Magnite Facelift Car: बड़ी कारों को टक्कर देने आ रही ये कार, जानें कितनी होगी कीमत
X

Nissan Magnite Facelift Car: अगर आप निसान के अपकमिंग गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही कंपनी अपने अपकमिंग मॉडल को लॉन्च करने वाली है। बता दें कि निसान अपनी अपकमिंग एसयूवी मैग्नाइट के फेसलिफ्ट (Nissan Magnite Facelift) मॉडल को भारत में जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इसको लेकर कंपनी टेस्ट भी कर रही है। इसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया। इस गाड़ी में कई बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं।

Nissan Magnite Facelift के इंटीरियर और एक्सटीरियर में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। वहीं इस गाड़ी में कई नए और कमाल के फीचर को भी ऐड किया जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, भारत में निशान की ये अपकमिंग गाड़ी नेक्सन और ब्रेजा को कड़ी टक्कर देगी। तो आइए जानते हैं Nissan Magnite Facelift में क्या क्या मिलेंगे फीचर्स:

Nissan Magnite Facelift के फीचर्स: (Nissan Magnite Facelift Features) :

Nissan Magnite Facelift के फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी की इंटीरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, ये गाड़ी पूरी तरह से नया मॉडल नहीं होने वाली बल्कि सिर्फ फेसलिफ्ट यूनिट के रूप में लॉन्च होगी। दरअसल Nissan magnite का भारत में काफी डिमांड है। Nissan Magnite Facelift में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा Magnite facelift में 1.0 का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 72hp की पावर जनरेट करता है। यही नहीं इस नए मॉडल में इलेक्ट्रिक सनरूफ और वेंटीलेटेड सीट्स भी ग्राहकों को मिल सकती हैं।


Nissan Magnite Facelift में इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 4 स्पीकर भी दिए जाएंगे। साथ ही सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग्स और पावर स्टीयरिंग जैसे कई शानदार फीचर्स भी होंगे। बता दें Nisaan Magnite का सीधा मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet, Skoda new SUV और Hyundai Venue से होने वाला है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, इस साल यानी 2024 के अंत तक इस गाड़ी को लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें नए मॉडल के इंजन में कोई नया बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।

Nissan Magnite Facelift की कीमत (Nissan Magnite Facelift Price):

Nissan Magnite Facelift की कीमत की बात करें तो इस नई Magnite की कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story