Ola EV AC Three Wheeler: अब थ्री व्हीलर्स में भी मिलेगी AC की सुविधा, ओला EV 3W इस साल लॉन्च करने की तैयारी

Ola EV AC Three Wheeler: इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही बाजार में अपने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को लॉन्च करने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले 3-4 महीनों के भीतर कंपनी इनको भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इ

Jyotsna Singh
Published on: 7 Sep 2024 5:36 AM GMT (Updated on: 7 Sep 2024 6:09 AM GMT)
Ola EV Three Wheeler
X

Ola EV Three Wheeler

Ola EV AC Three Wheeler: आमतौर पर ट्रैफिक में आपको थ्री व्हीलर पैसेंजर वाहनों की संख्या बहुतायत में देखने को मिलेगी। उसकी वजह है कि ज्यादातर लोग कम खर्च पर ज्यादा सुविधा से मिल जाने वाले थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा से चलना ज्यादा मुफीद समझते हैं। समय के साथ साथ थ्री व्हीलर के रूप में परिवर्तन आता जा रहा है अभी तक जहां यह डीजल से चलते थे वहीं अब सीएनजी और इलेक्ट्रिक पर्यावरण अनुकूल ईंधन के इस्तेमाल से संचालित होते हैं। वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक इन थ्री व्हीलर को पहले से कहीं ज्यादा सुविधा संपन्न बनाने जा रही है।

जिनमें सफर करने के दौरान आपको मौसम के अनुकूल आरामदायक वातावरण की सुविधा उपलब्ध होगी। असल में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही बाजार में अपने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ओला EV 3W को लॉन्च करने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले 3-4 महीनों के भीतर कंपनी इनको भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इस थ्री व्हीलर ओला EV 3W में अधिक स्पेस क्रिएट करने के लिए इसके डिजाइन पर खास काम किया गया है। मिली जानकारियों के आधार पर ये थ्री व्हीलर अनुमानित नाम 'राही' के नाम मार्केट में उतारे जाएंगे। अगर ओला का ये वाहन मार्केट में लॉन्च होता है, तो यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में एक बड़ी तरक्की के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने में खासा सफल रहेगा। साथ ही लोग खुद के वाहन के महंगे इस्तेमाल बचने के लिए इस सस्ते विकल्प को अपनाना ज्यादा बेहतर समझेंगे।

ओला EV 3W थ्री व्हीलर फीचर्स

ओला EV 3W थ्री व्हीलर में शामिल खूबियों की बात करें तो सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला अपने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स में एयर कंडीशनिंग सुविधा को शामिल करने जा रही है। इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक ने राही में फर्स्ट फीचर्स के तौर पर कई आधुनिक सुविधाओं को जोड़ा जाएगा।इसमें केबिन की सेफ्टी के लिए बटन ऑपरेटेड डोर मिल सकते हैं। इसके फ्रंट प्रोफाइल में चौकोर हेडलाइट्स, एक बड़ी विंडशील्ड, A-पिलर माउंटेड ORVMs इसे एक स्मार्ट व्हीकल का लुक प्रदान करने का काम करेंगे।

इलेक्ट्रिक लोडर व्हीकल पेश करने की तैयारी

कई शानदार सुविधाओं से लैस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के लॉन्च के साथ ही अगले चरण में ओला इलेक्ट्रिक एक इलेक्ट्रिक लोडर व्हीकल भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिससे निश्चित ही कमर्शियल मार्केट में एक बड़ा बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है। कमर्शियल मार्केट में विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस इलेक्ट्रिक लोडर व्हीकल में एक बड़ा लोडिंग बे मिल सकता है।

आगामी ओला EV 3W थ्री व्हीलर कीमत

भारत में थ्री व्हीलर की रेंज में शामिल होने जा रहा ओला EV 3W की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये के करीब रहने की संभावना की जा रही है। जहां लॉन्च होने के बाद ओला EV 3W थ्री व्हीलर सेगमेंट में महिंद्रा ट्रियो, पियाजियो एप E-सिटी और बजाज RI जैसे वाहनों से मुकाबला करेगा।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story