×

Range Rover in India: अब भारत में बनेगी रेंज रोवर, कम हो सकती है कीमत

Range Rover Price in India: JLR रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के निर्माण से पहले भारत में एसयूवी का निर्माण पहले से ही कर रही है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 27 May 2024 9:21 AM GMT
Range Rover
X

Range Rover 

Range Rover Price: भारत में रेंज रोवर काफी पॉपुलर है। इस गाड़ी की डिमांड काफी हाई रहती है। वहीं रेंज रोवर फैन के लिए अच्छी खबर है। अब भारत में रेंज रोवर बनाई जाएगी। लग्जरी कार निर्माता कंपनी जैगुआर लैंड रोवर ने भारत को लेकर अपने नए प्लान के बारे में जानकारी शेयर की है। दरअसल कंपनी ने घोषणा कर कहा है कि, अब JLR भारत में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का निर्माण करने वाली है।

अब भारत में बनेगी Range Rover (Range Rover Manufacturing Plant in India)

दरअसल जैगुआर लैंड रोवर यूनाइटेड किंगडम के बाहर भी गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग करने जा रही है। ऐसे में भारत ऐसा पहला देश है, जहां इन गाड़ियों का निर्माण शुरू होने जा रहा है। बता दें कि, कंपनी ने इस बात की जानकारी शुक्रवार, 24 मई को दी है। शानदार लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में शामिल रेंज रोवर अपने लक्जिरियस फीचर्स के कारण पॉपुलर है। वहीं अब जैगुआर लैंड रोवर की इसी कार का निर्माण भारत में शुरू होने वाला है। जिसके भारतीय ग्राहकों को बड़ा फायदा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर भारत में इस गाड़ी का निर्माण होगा तो इस गाड़ी की कीमत में पहले के मुकाबले कमी आएगी। इस गाड़ी की कीमत में कटौती होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, JLR रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के निर्माण से पहले भारत में एसयूवी का निर्माण पहले से ही कर रही है। जेएलआर पुणे में इन गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग करने में लगी हुई है। वहीं इस कंपनी की गाड़ी 24 मई से डिलीवर होने को तैयार है। इस बात की जानकारी रेंज रोवर हाउस के ऑफिशियल इनॉगरेशन की ओर से की गई है, जो कि जेएलआर का भारत में पहला एक्सपेरिमेंटल सेंटर है।


वहीं JLR के चीफ कॉर्मशियल ऑफिसर लेनार्ड हूरनिक ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'पिछले कुछ सालों में, भारत को लगातार तेजी से मजबूत आर्थिक रूप से बढ़ते देखा जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि, आगे भी भारत कुछ इस तरह से ही आगे बढ़ेगा। इसका नतीजा ये होगा कि, हम अपने भारत के ग्राहकों को यहीं पर बने प्रोडक्ट दे पाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, 'रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की लोकल मैन्युफैक्चरिंग से भारत में मॉडर्न लग्जरी कार ब्रांड की SUV गाड़ी की लिस्ट बढ़ाने की ओर ये एक बड़ा कदम साबित होने वाला है।

रेंज रोवर के फीचर्स की बात करें तो भारत में बनने जा रही रेंज रोवर में 3.0-लीटर HSE LWB इंजन मिलने वाला है। इस गाड़ी में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। रेंज रोवर की कीमत की बात करें तो

इस इंजन वाली कार की कीमत करीब 2.36 करोड़ रूपए होने वाली है। वहीं रेंज रोवर के 3.0-लीटर पेट्रोल ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट की कीमत करीब 2.60 करोड़ रुपए रखी जाएगी। रेंज रोवर स्पोर्ट के डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट की कीमत लगभग 1.40 करोड़ रुपए रखी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि, ये सभी कीमत गाड़ियों पर लगने वाले टैक्स से पहले की हैं। इस गाड़ी के अपकमिंग मॉडल को लेकर कंपनी जल्द ही जानकारी दे सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story