×

Tata and BMW : तकनीक पर काम करने के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज और BMW ने मिलाया हाथ,जानिए डिटेल

Tata and BMW : दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज और जर्मन कार निर्माता BMW ने सॉफ्टवेयर विकास के लिए साझेदारी की है

Jyotsna Singh
Published on: 2 April 2024 1:05 PM GMT
Tata and BMW Join hands
X

Tata and BMW Join hands

Tata and BMW Join hands:भारतीय ऑटोमार्केट में AMT सिस्टम की लगातार बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब ज्यादातर कंपनियां इस वेरिएंट को अपने लाइन अप में शामिल कर इनकी सफलतापूर्वक बिक्री कर रहीं हैं। इसी काफी में दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज और जर्मन कार निर्माता BMW ने सॉफ्टवेयर विकास के लिए साझेदारी की है। भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस कंपनी ने इसकी जानकारी दी है।बताया गया है कि यह संयुक्त उद्यम ऑटोमैटिक ड्राइविंग के लिए ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और अन्य सुविधाओं के साथ डैशबोर्ड सिस्टम विकसित करेगा।इस समझौते के किसी भी वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, नई कंपनी में टाटा टेक्नोलॉजीज और BMW ग्रुप की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी।

शुरुआत में नई कंपनी के संचालन में शामिल होंगे 100 कर्मचारी

संयुक्त उद्यम के तहत ऑटोमैटिक ड्राइविंग के लिए ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और अन्य सुविधाओं के साथ डैशबोर्ड सिस्टम विकसित करने के लिए शुरुआत में नई कंपनी का संचालन 100 कर्मचारियों के साथ किया जाएगा। कंपनी द्वारा अपने बयान में कहा गया है कि, संयुक्त उद्यम समझौते का निष्पादन संबंधित अधिकारियों द्वारा समीक्षा और अनुमोदन के अधीन किया जाना निश्चित हुआ है। वहीं चेन्नई में इस प्रोजेक्ट से जुड़े बिजनेस IT समाधानों को विकसित करने पर और ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय उत्पाद इंजीनियरिंग कंपनी है। जो ऑटोमोटिव और एयरोस्पेस मूल उपकरण निर्माताओं के साथ-साथ औद्योगिक मशीनरी कंपनियों को इंजीनियरिंग और डिजाइन , उत्पाद जीवनचक्र प्रबंधन , विनिर्माण , उत्पाद विकास और आईटी सेवा प्रबंधन में सेवाएं प्रदान करती है। यह टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है। टाटा टेक्नोलॉजीज और BMW ग्रुप के बीच हुए अनुबंध के संबंधित मुख्य विकास और उससे जुडी सारी गतिविधियां बेंगलुरु और पुणे में संचालित की जाएंगी।


क्या कहते हैं BMW ग्रुप के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ ग्रोट

BMW ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ ग्रोट ने इस अनुबंध से जुड़े अपने विचार व्यक्त करते हुवे कहा कि, "भारत में उत्कृष्ट सॉफ्टवेयर कौशल से भरपूर बड़ी तादाद में प्रतिभाएं मौजूद हैं।जो हमारी सॉफ्टवेयर क्षमता को और ज्यादा विकसित बनाने में अपना योगदान प्रदान कर सकती हैं। दोनों कंपनियों द्वारा इस मुद्दे पर एक संयुक्त बयान मेंकहा गया है कि,टाटा और बीएमडब्लू दोनों कंपनियों द्वारा पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई में ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी विकास केंद्र स्थापित करने के उद्देश्य से एक ज्वाइंट वेंचर पर साथ मिलकर काम करने के लिए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story