TRENDING TAGS :
Tata Curvv ICE Model: टाटा की कर्व इलेक्ट्रिक कार अब पेट्रोल इंजन के साथ होगी लॉन्च, ICE मॉडल डीलरशिप पर आया नजर
Tata Curvv ICE Model: कर्व EV की डिलीवरी हाल ही में शुरू की गई है। जिसकी बिक्री आंकड़ों ने कंपनी को ये कदम उठाने पर मजबूर किया है।जल्द ही पेट्रोल इंजन से लैस कर्व कार को ग्राहकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।
Tata Curvv ICE Model
Tata Curvv ICE Model: भारतीय बाजार में ICE इंजन से लैस कारों की स्थाई मांग और इलेक्ट्रिक कारों की घटती लोकप्रियता के चलते अब टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी कर्व EV को पेट्रोल इंजन से लैस कर उतारने जा रही है। मिली जानकारियों के आधार पर 2 सितंबर को इसका ICE मॉडल लॉन्च हो सकता है। वहीं लॉन्च से पहले ही नई टाटा कर्व ICE कार को डीलरशिप पर देखा जा चुका है। यह 4 वेरिएंट- स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और एक्म्पलिश्ड के साथ बाजार में उतारी जाएगी। कर्व EV की डिलीवरी हाल ही में शुरू की गई है। जिसकी बिक्री आंकड़ों ने कंपनी को ये कदम उठाने पर मजबूर किया है।जल्द ही पेट्रोल इंजन से लैस कर्व कार को ग्राहकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। कर्व ICE मॉडल से जुड़ी जानकारी कंपनी पिछले दिनों इलेक्ट्रिक कर्व को लॉन्च के दौरान ही साझा कर चुकी है।
कर्व ICE डिजाइन
कर्व के ICE मॉडल के केबिन में 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके बोनट पर कनेक्टेड LED DRL पट्टी के साथ इसके नीचे हेडलाइट्स स्थित है और LED लाइट बार के साथ ढलान वाली छत डिजाइन लैंग्वेज को शामिल कर इसे SUV-कूपे लुक दिया गया है। टाटा कर्व EV से अलग लुक देने के लिए नई ग्रिल और एयर डैम मिलते हैं। साथ ही 18-इंच अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर-हैंडल को जोड़ा गया है।
टाटा कर्व ICE पावरट्रेन
टाटा कर्व के ICE मॉडल में शामिल पॉवर ट्रेन की खूबी की बात करें तो इसमें ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। एक नए एडेप्टिव टेक फॉरवर्ड लाइफस्टाइल आर्किटेक्चर (ATLAS) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें एक नया हाइपीरियन 1.2-लीटर GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन (125hp/225Nm) क्षमता से लैस मिलता है। वहीं इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (119bhp/170Nm) और और 1.5-लीटर कायरोटेक डीजल इंजन (117bhp/260Nm) का विकल्प उपलब्ध मिलेगा।
न्यू टाटा कर्व ICE कीमत
भारतीय बाजार में न्यू टाटा कर्व ICE मॉडल की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम से रहने की उम्मीद है और यह सिट्रॉन बेसाल्ट से मुकाबला करेगी।