Tata Curvv EV: बजट फ्रेंडली टाटा कर्व EV का शुरू हुआ काउंट डाउन, जल्द होगी लॉन्च

Tata Curvv EV: कंपनी इस कार को लॉन्च करने के साथ शुरुआती दौर में पहले कर्व का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च पेश कर सकती है, आईए जानते हैं टाटा कर्व EV से जुड़े डिटेल्स के बारे में

Jyotsna Singh
Published on: 7 July 2024 8:38 AM GMT (Updated on: 7 July 2024 8:38 AM GMT)
Tata EV Curvv
X

Tata EV Curvv

Tata Curvv EV: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में धुआंधार पारी खेल रही टाटा मोटर्स जल्दी अपना एक और धाकड़ बजट सेगमेंट में बेहद पॉपुलर मॉडल कर्व EV पेश करने जा रही है। टाटा मोटर्स की आगामी इलेक्ट्रिकल कार कर्व SUV-कूपे को रियायती कीमतों के साथ कई बड़ी खूबियों से लैस किया गया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए टीजर में इस कार के डिजाइन से जुड़ी डिटेल को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसके अनुसार ये कार लुक और स्टाइल में नई नेक्सन, हैरियर और सफारी जैसी दिखाई है। हाल ही में कार निर्माता की ओर से गाड़ी का टीजर जारी किया गया है। जिसके जरिए इस कार के लॉन्च से पहले ही फीचर्स के बारे में काफी कुछ जानकारियां सामने आईं हैं। कंपनी इस कार को लॉन्च करने के साथ शुरुआती दौर में पहले कर्व का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च पेश कर सकती है। इसके बाद यह पेट्रोल और डीजल इंजन मॉडल को बिक्री के लिए उतारेगी।

अपकमिंग टाटा कर्व EV फीचर

अपकमिंग टाटा कर्व EV में शामिल खूबियों की बात करें तो, इस कार के केबिन में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच ड्राइवर डिस्प्ले, AC के लिए टच कंट्रोल, ड्राइव मोड के लिए रोटरी डायल, सामने वेंटीलेटेड सीट्स और फूल की पंखुड़ी जैसे डिजाइन में मल्टी स्पोक व्हील, नया गियर लीवर जैसी खूबियां मिलेंगी। टाटा कर्व स्पोर्टी लुक के साथ एक स्लोपी रूफ, 18-इंच के चौकोर व्हील आर्च, और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इसके अलावा वर्टीकल लगी हेडलैंप, नए LED टेल लैंप, एक शार्क फिन एंटीना और रूफ रेल्स जैसे डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इसमें फ्लश फिटेड दरवाजे के हैंडल, नई हेडलैंप और फॉग लैंप हाउसिंग मिलेगी।


टाटा कर्व EV बैटरी पैक

टाटा कर्व EV में शामिल बैटरी पैक की बात करें तो इसमें इसमें 500 किलोमीटर रेंज वाली बैटरी मिलेगी। साथ ही इस EV में ADAS तकनीक, बड़ी पैनोरमिक ग्लास छत और 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटि इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे। हालांकि कंपनी ने अभी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की विशिष्टताओं का खुलासा नहीं किया गया है।


टाटा कर्व EV कीमत

भारतीय बाजार में लांच होने वाली टाटा कर्व EV की कीमत को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 20 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद टाटा की यह EV आगामी हुंडई क्रेटा EV और मारुति eVX के साथ MG ZS EV से सीधा मुकाबला करेगी।



Shalini singh

Shalini singh

Next Story