×

Tata Curvv EV Price: टाटा कर्व का इलेक्ट्रिक मॉडल जल्द ही होगा लॉन्च, जानिए इसकी कीमत

Tata Curvv EV Price: टाटा कर्व EV से जुड़ी कई खूबियों का खुलासा हुआ है। कर्व पहले इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी, इसके बाद ICE मॉडल में एंट्री करेगी, आइए जानते हैं इससे जुड़े डिटेल्स के बारे में

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 18 April 2024 4:00 AM GMT (Updated on: 18 April 2024 4:00 AM GMT)
Tata Curvv EV Price
X

Tata Curvv EV Price

Tata Curvv EV Price: भारतीय बाजार में वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और इनके विस्तार में सबसे आगे निकल चुकी है। इसी कड़ी में कार निर्माता टाटा मोटर्स अब अपने पॉपुलर मॉडल टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने जा रही है। इस EV को हाल ही में टेस्टिंग करते हुए देखा भी गया है। इसके अलावा इस EV को 2024भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भी शोकेस किया जा चुका है। जहां टाटा कर्व EV से जुड़ी कई खूबियों का खुलासा हुआ है। कर्व पहले इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी, इसके बाद ICE मॉडल में एंट्री करेगी।

अपकमिंग टाटा कर्व EV फीचर्स

टाटा कंपनी की आगामी इलेक्ट्रिक कार कर्व में टेस्टिंग के दौरान नजर आईं खूबियों में इस लेटेस्ट कार के केबिन में कई बड़े अपडेट दिए गए हैं। जिनमें खासतौर से टच-आधारित HVAC कंट्रोल सुविधा, फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जिस पर टाटा कंपनी का आकर्षक लोगो जैसी खूबियां देखने को मिलेगी। वहीं इस EV का साइड प्रोफाइल और पिछले हिस्से में तुलनात्मक दृष्टि से कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे वहीं इस EV का फ्रंट डिजाइन टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के लुक को साझा करता हुआ है। ये EV साइड से कूप जैसी नजर आतीं है। इस एसयूवी में पीछे की तरफ, नई LED टेल लैंप को जोड़ा गया है। जबकि इसका पिछला हिस्सा नीचे की ओर झुका हुआ है।


अपकमिंग टाटा कर्व EV बैटरी पैक

अपकमिंग टाटा कर्व EV में शामिल बैटरी पैक में 500 किलाेमीटर की रेंज देने वाली क्षमता से लैस एक स्ट्रांग बैटरी पैक को जोड़ा गया है। वहीं इस कार का ICE मॉडल 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन से लैस था। आगामी कर्व की लंबाई 4,308mm, चौड़ाई 1,810mm और ऊंचाई 1,630mm होगी। साथ ही इसमें 422-लीटर का बूट स्पेस और 2,560mm का व्हीलबेस होने की पुष्टि हो चुकी है।

कीमत होगी इतनी

अपकमिंग टाटा कर्व EV की कीमत की बात करें तो अलग-अलग वेरिएंट के अंतर्गत ये कार 15 लाख रुपये और 10.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए लांच की जा सकती हैं।मिली जानकारी के आधार पर टाटा कर्व EV में टाटा की प्रीमियम कारें हैरियर और सफारी के समान ही साझा करता हुआ एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम सूट के साथ कंपेटिबल एक ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट की सुविधा भी मिलती है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story