×

Toll Tax New Rules: Nitin Gadkari का बड़ा प्लान, ना Toll प्लाजा ना Fastag, अब satellite से कटेगा टोल

Toll Tax New Rules: टोल कलेक्शन को लेकर सरकार बड़ी तैयारी में है। नए नियम के मुताबिक, अब Toll Plaza खत्म हो सकता है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 March 2024 1:49 PM GMT
Toll Tax New Rules: Nitin Gadkari का बड़ा प्लान, ना Toll प्लाजा ना Fastag, अब satellite से कटेगा टोल
X

Toll Tax New Rules: नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन के लिए अब ना तो Fastag की जरूरत होगी और ना ही टोल प्लाजा की। अगले कुछ ही महीनों में हाईवे पर टोल प्लाजा भी नहीं दिखाई देंगे। दरअसल टोल कलेक्शन को लेकर सरकार बड़ी तैयारी में है। जिसके बाद अब Toll Plaza खत्म हो सकता है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। उन्होंने मौजूदा राजमार्ग टोल प्लाजा को बदलने के लिए GPS-Based Toll Collection System सहित नई टेक्नोलॉजी को लागू करने के बारे में जानकारी साझा की है।

Toll Collection से जुड़े नियम बदले

दरअसल नितिन गडकरी ने 'X' पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि, जल्द ही Toll को खत्म कर दिया जाएगा। इसकी जगह Satellite Base toll system लागू होगा। ऐसे में आप अपनी कार को जितनी देर टोल वाली हाइवे पर चलाएंगे, उतना ही टोल टैक्स कलेक्ट होगा। जानकारी के लिए बता दें कि, Satellite-Based Toll Collection System नया Toll कलेक्शन सिस्टम सेटेलाइट बेस्ड होगा। जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। हालांकि अभी इसको लेकर कोई डेडलाइन जारी नहीं हुई है।


दरअसल Satellite Based toll system के तहत वाहन चालक हाइवे पर जितनी दूरी तय करेंगे, उनसे उतना ही टोल टैक्स लिया जाएगा। यह टोल टैक्स, बैंक अकाउंट से ऑटोमैटिक ही कट जाएगा। इस सिस्टम के आने से लोगों को कितना फायदा होगा इसके बारे में इस नियम के लागू होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बता दें नितिन गडकरी ने कहा कि, न्यू टोल कलेक्शन सिस्टम यात्रियों से उनके द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर टैक्स वसूलने में मदद करेगा। लेकिन ये सिस्टम कितना सफल होगा ये तो सिस्टम चालू होने के बाद ही पता चलेगा। इसके अलावा भारी वाहनों पर उनके वजन के आधार पर टोल दरें वसूलने की भी प्लानिंग चल रही है। बता दें Fastag एक डिजिटल टोल कलेक्शन सिस्टम है। जिसके जरिए Radio Frequency Identification (RFID) टेक्नोलॉजी की मदद से QR स्कैन होता है और ऑटोमैटिक ही पेमेंट हो जाता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story