×

Toyota Land Cruiser 300: इस शख्स ने खरीदी भारत में पहली नई लैंड क्रूजर 300, जानें इसके शानदार फीचर्स और कीमत

Toyota Land Cruiser 300: टोयोटा की भारत में पहली लैंड क्रूजर एलसी 300 एसयूवी है तो इसलिए कंपनी के डीलरशिप ने इसको लेने वाले ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। भारत में पहली लैंड क्रूजर कार महाराष्ट्र के एक शख्स को मिली है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 24 Jan 2023 6:41 AM GMT (Updated on: 24 Jan 2023 6:52 AM GMT)
Toyota Land Cruiser 300
X

Toyota Land Cruiser 300 (सोशल मीडिया)

Toyota Land Cruiser 300: जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर ने घरेलू बाजार में अपनी नई ऑफ रोड SUV लैंड क्रूजर 300 को उतार दिया है। कंपनी ने इस कार की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। एसयूवी लैंड क्रूजर 300 को टोयोटा ने हाल में यूपी के ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो- 2023 में प्रदर्शित किया है। जबकि वैश्विक बाजार में कंपनी इस कार को दो साल पहले यानी 2021 में शोकेस कर चुकी है।

कंपनी की लैंड क्रूज़र एसयूवी लग्जरी एसयूवी में से एक है। टोयोटा ने इस लग्जरी फ्लैगशिप एसयूवी की कीमत भारतीय बाजार में 2.17 करोड़ रुपये रखी है। लैंड क्रूजर एसयूवी के पॉवरट्रेन के देखते हुए कंपनी ने लोगों की सुरक्षा का बेहद ध्यान रखा हुआ है। एसयूवी कई सेफ्टी फीचर्स से लैस है.जिसमें 10 एयरबैग शामिल हैं। अगर आप टोयोटा की नई लैंड क्रूजर 300 SUV को लेने का मन बना रहे हैं तो इस कार के फीचर्स, पॉवरट्रेन और सेफ्टी फीचर्स पर जरूर नजर डाल लें। तो आईये जानते हैं लैंड क्रूजर 300 के बारे में।

महाराष्ट्र के एक शख्स को मिली पहली लैंड क्रूजर कार

कंपनी ने नई लैंड क्रूजर 300 SUV की घरेलू बाजार में पहली डिलीवरी भी कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, लैंड क्रूजर 300 SUV की पहली डिलीवरी महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर के निवासी प्रतीक जाधव भारत में टोयोटा की नई लैंड क्रूजर 300 कार लेने वाले पहले शख्स बने हैं।

पांच कलर्स ऑप्शन में आई नई लैंड क्रूजर

टोयोटा की भारत में पहली लैंड क्रूजर एलसी 300 एसयूवी है तो इसलिए कंपनी के डीलरशिप ने इसको लेने वाले ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। कंपनी ने घरेलू बाजार को ध्यान में रखते हुए इसको पांच कलर्स ऑप्शन में पेश किया है। इसमें प्रीशियस व्हाइट पर्ल, सुपर व्हाइट, डार्क रेड माइका मैटेलिक, एटिट्यूड ब्लैक और डार्क ब्लू माइका कलर हैं। हालांकि भारत में व्हाइट कलर्स की मांग सबसे अधिक रहती है, इसलिए इसके पहले ग्राहक ने सुपर व्हाइट कलर में लैंड क्रूजर LC300 को लिया है। कंपनी में कार में कई प्रीमियम सुविधाओं के साथ उतारा है।

ये हैं धांसू फीचर्स

वैसे को कंपनी का कहना है कि नई लैंड क्रूजर 300 कार में बड़े पैमाने में फिर से डिजाइन किया है। इसमें मुख्य बदलावों में नए और बड़े ग्रिल, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और ए- और डी-पिलर्स में उल्लेखनीय किंक शामिल हैं। टोयोटा की नई लैंड क्रूजर LC300 में दिए गए फीचर्स की बात करें तो यह कार GA-F प्लेटफॉर्म पर अपनाया है, जो TNGA पर आधारित है। एसयूवी में लगी सभी लाइटें एलईडी हेडलैंप से लैस हैं। इसके अलावा 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर अपहोल्स्ट्री, 14 स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम लगा हुआ है। पिछले संस्करणों की तरह, लैंड क्रूजर मानक फीचर के रूप में 4×4 के साथ आई है। कंपनी ने एसयूवी की ऑफ रोड क्षमताओं में भी काफी सुधार किया है।

लगा है 3.3 लीटर V6 टर्बो डीजल इंजन

वहीं, टोयोटा की नई एसयूवी की बात करें तो कंपनी ने घरेलू बाजार में केवल डीजल वेरिएंट में लॉन्च किया है। SUV का डीजल संस्करण 3.3 लीटर V6 टर्बो डीजल इंजन से संचालित है। यह इंजन अधिकतम 309 पीएस और 700 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी इस कार को पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है। पेट्रोल संस्करण 3.5 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन द्वारा संचालित होता है, यह 415 पीएस और 650 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। नई लैंड क्रूजर LC300 पुरानी लैंड क्रूजर की तुलना में 200 किलो हल्की भी है। कंपनी इस कार पर स्टैंडर्ड वारंटी भी प्रदान कर रही है,जो कि तीन साल या फिर 1 लाख किमी पर है।

ADAS functions

2022 लैंड क्रूजर टोयोटा सेफ्टी सेंस सूट के तहत कई एडीएएस कार्यों से लैस है। SUV में रडार-आधारित पैदल यात्री और साइकिल चालक का पता लगाने, इमरजेंसी स्टीयर असिस्ट, लेन ट्रेस असिस्ट और रोड साइन असिस्ट के साथ प्री-कोलिज़न सेफ्टी सिस्टम (PCS) है। लंबी ड्राइव के दौरान अतिरिक्त सुविधा के लिए इसमें फ्रंट-फेसिंग रडार और विंडस्क्रीन-माउंटेड कैमरा ऐरे का उपयोग करके एक्टिव क्रूज़ कंट्रोल भी मिलता है। इसके अलावा कार कई एडवांस फीचर्स से भी लैस है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story