×

Toyota Urban Cruiser Taisor: लॉन्च से पहले नजर आई क्रॉसओवर अर्बन क्रूजर टैस, गाड़ी में मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स

Toyota Urban Cruiser Taisor SUV Price: कंपनी जल्द ही अपना अपकमिंग मॉडल क्रॉसओवर अर्बन क्रूजर टैसर को लॉन्च करेगी। ये गाड़ी कल यानी 3 अप्रैल को को लॉन्च होगी।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 3 April 2024 4:25 AM GMT
Toyota Urban Cruiser Taisor SUV Price
X

Toyota Urban Cruiser Taisor SUV Price

Toyota Urban Cruiser Taisor SUV Price: अगर आप टोयोटा के अपकमिंग मॉडल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपना अपकमिंग मॉडल क्रॉसओवर अर्बन क्रूजर टैसर को लॉन्च करेगी। दरअसल टोयोटा कल यानी 3 अप्रैल को अपनी नई क्रॉसओवर अर्बन क्रूजर टैसर (Urban Cruiser Taisor) को लॉन्च करेगी। वहीं कंपनी ने लॉन्च से पहले आधिकारिक तौर पर इसका टीजर भी शेयर किया है। तो ऐसे में आइए जानते हैं क्रॉसओवर अर्बन क्रूजर टैसर के फीचर्स के बारे में:

क्रॉसओवर अर्बन क्रूजर टैसर के फीचर्स (Toyota Urban Cruiser Taisor Features):

Toyota Urban Cruiser Taisor के फीचर्स की बात करें तो इसमें एसयूवी की हल्की झलक दिखाई देगी। ये मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स जैसा ही होगा। फ्रंट से दिखने में ये फ्रॉन्क्स से अलग हो सकती है। वहीं डिजाइन की बात करें तो Urban Cruiser Taisor में नई ग्रिल और कुछ अन्य बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बता दें साइड से ये गाड़ी फ्रॉन्क्स जैसी ही दिखेगी। लेकिन रियर में मामूली बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, केबिन और ज्यादातर फीचर्स फ्रॉन्क्स जैसे ही होंगे।

दरअसल Toyota Urban Cruiser Taisor में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड्स-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा के साथ साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो होगा। साथ ही इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स भी होंगे। इसके अलावा इस गाड़ी में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और सीट-बेल्ट वॉर्निंग स्टैंडर्ड मिले सकते हैं।


Toyota Urban Cruiser Taisor में पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जो Fronx में दिए गए हैं। इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन का ऑप्शन भी होगा। इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन होगा।

Toyota Urban Cruiser Taisor की कीमत (Toyota Urban Cruiser Taisor Price):

Toyota Urban Cruiser Taisor की कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story