×

Upcoming Bikes in 2023: नए साल में ये बाइक्स लगा देंगी मार्केट में आग, कुछ की कीमत तो 50 लाख से ज्यादा

Upcoming Bikes in 2023: अगले साल कई बड़ी दोपहिया कंपनियां बाजार में अपनी बाइकों को लॉन्च करने जा रही हैं। हाालंकि इसमें कुछ ऐसी बाइक हैं, जिनकी कीमत 19 लाख से अधिक है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 29 Dec 2022 1:27 PM GMT
Upcoming Bikes in India
X

Upcoming Bikes in India (सोशल मीडिया) 

Upcoming Bikes in 2023: भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार है। बीते कुछ वर्षों में भारत में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने बाइकों की विस्तृत श्रंखला पेश की। बाइकों की इन विस्तृत श्रंखला को घरेलू बाजार में लोगों से जबदस्त रिस्पॉन्स मिला। साल 2022 की तरह आने वाला साल 2023 भी भारतीय दोपहिया बाजार एक बदलाव देखने को तैयार है, क्योंकि ज्यादातर कंपनियां कुछ दिलचस्प लॉन्च की तैयारी कर रही हैं।

ये बाइकें होंगी 2023 में लॉन्च

अगले साल कई बड़ी दोपहिया कंपनियां बाजार में अपने अपकमिंग मॉडल को उतारने जा रही हैं। इसमें इसमें Royal Enfield की बहुप्रतीक्षित 650cc ट्विन-सिलेंडर क्रूजर, यामाहा कीनई 250cc एडवेंचर और TVS Apache RR 310 के नेकेड वर्जन लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि कुछ ऐसी बाइकें भी बाजार में लॉंचिंग की तैयारी में हैं, जिनकी कीमत बाजार में टोयोटा की फॉर्च्यूनर कार से अधिक है।

  • Ducati Panigale V4 R

Ducati Panigale V4 R भारत में जून 2023 में लॉन्च होने वाली एक लीगल रोड रेसर बाइक है। इस प्रो बाइक की कीमत भारतीय बाजार में 52,50,000 से 53,00,000 रुपये की बीच हो सकती है। बाइक में 998 सीसी बीएस-VI इंजन लगा हुआ है।

  • Kawasaki Ninja H2 SX SE

कावासाकी निंजा अपनी एच2 एसएक्स एसई अगले महीने जनवरी में घरेलू बाजार में उतारने की योजना पर काम कर रही है। कावासाकी निंजा की इस सुपरबाइक की कीमत भारतीय बाजार में 28,50,000- 29,50,000 रुपये की बीच में रहने की उम्मीद है। बाइक 1 वेरिएंट में उपलब्ध होगी और 998 सीसी BS-VI इंजन द्वारा संचालित होगी।

  • KTM 890 Duke

केटीएम ने पहले ही वैश्विक स्तर पर 890 ड्यूक से पर्दा उठा लिया है। केटीएम 890 ड्यूक वैश्विक बाजार में बिक्री के लिए तैयार है और उम्मीद है कि केटीएम फरवरी 2023 तक 890 ड्यूक को भारत लाएगी। केटीएम 890 ड्यूक की कीमत लगभग 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।

  • Harley-Davidson Custom 1250

हार्ले-डेविडसन कस्टम 1250 मार्च 2023 तक भारत में आने की उम्मीद है। यह कंपनी की एक क्रूजर बाइक है। घरेलू बाजार में इसकी कीमत 16,00,000 रुपये से 17,00,000 रुपये हो सकती है।

  • Royal Enfield Super Meteor 650

Royal Enfield के Super Meteor 650 के भारत में जनवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है। बाजार बाइक की एक्सशोरुम की कीमत 3,00,000 से 3,50,000 रुपए तक होने की उम्मीद है। इसके अलावा रॉयल एनफील्ड जून 2023 में शॉटगन 650 लॉन्च करने की योजना बना रही है।

  • Bajaj Avenger 400

भारत की सबसे पसंदीदा क्रूजर बाइक्स में से एक Bajaj Avenger 400cc इंजन के साथ अगले साल लॉन्च होने जारी है। यह बाइक फरवरी तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसकी कीमत 1.82 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक हो सकती है। बाइक लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और थंडरबर्ड 350 से होगा।

  • Honda CB350 Brigade

Honda CB350 ब्रिगेड फरवरी 2023 तक भारत में लॉन्च हो सकती है, जिसकी कीमत 2,00,000 से 2,10,000 रुपये की बीच हो सकती है। बाइक नई डिजाइन और नए फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है। Honda CB350 ब्रिगेड में सिंगल-सिलेंडर 348cc एयर-कूल्ड मोटर इंजन लगे होने की उम्मीद है।

  • Royal Enfield Himalayan 450

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 घरेलू बाजार में मार्च 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। बाइक की कीमत 2,60,000 से 3,00,000 रुपये के बीच में हो सकती है। इसमें 450 सीसी बीएस-VI इंजन लगा हुआ है।

  • Royal Enfield Bullet 350 Next Gen

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 नेक्स्ट जेन मई 2023 तक भारत में डेब्यू कर सकती है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 नेक्स्ट जेन का डिजाइन मौजूदा मॉडल के समान है। इसकी कीमत बाजार में 1,50,000 से 1,80,000 रुपये की बीच हो सकती है।

  • Honda CBR300R

Honda की CBR300R बाइक जून 2023 में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। कंपनी की इसकी एक्सशोरूम कीमत 2,00,000 से 2,29,999 के बीच में रखी है। बाइक में 286cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन होगा, जो 30bhp जनरेट करेगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story