×

Vehicle sales in December 2022: ऑटोमोबाइल कंपनियों को दिसंबर महीनें में लगी चपत, वाहन बिक्री में 5.40 फीसदी की गिरावट

Vehicle sales in December 2022: बीते दिसंबर महीने में देश भर में मारुति सुजुकी की 1.16 लाख कारों की बिक्री की.जबकि हुंडई की 41,287 कारें बिकीं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 5 Jan 2023 7:19 AM GMT
Vehicle sales in December 2022
X

Vehicle sales in December 2022 (सोशल मीडिया) 

Vehicle sales in December 2022: बीते दिसंबर महीना देश की ऑटोमोबाइल कंपनी के लिहाज से उतना शानदार नहीं रहा है, जितनी साल के आखिरी महीने में अपेक्षा की गई थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने गुरुवार को ऑटोमोबाइल बिक्री के आंकड़ें जारी किए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2022 के आखिरी महीने में देश की आटॉमोबाइल की बिक्री में 5.40 फीसदी की गिरावट आई है। बिक्री में गिरावट आने के बाद भी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी बिक्री के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प बाइक बिक्री की मामले में दिसंबर में अग्रणी रही। मारुति सुजुकी के बाद लोगों ने Hyundai Motor और Tata Motors की गाड़ियां खरीदीं।

मारुति सुजुकी रही अग्रणी

FADA के मुताबित, बीते दिसंबर महीने में देश भर में मारुति सुजुकी की 1.16 लाख कारों की बिक्री की, जोकि देश के कुल कार बाजार में 41.66 फीसदी हिस्सेदारी थी। इससे पहले बीते साल की सामान अवधि में यह आंकड़ा 1.08 लाख इकाइयों पर था। उसके बाद हुंडई मोटर ने बीते दिसंबर महीनें में 41,287 कार यूनिट की बिक्री की थी,जोकि कार बाजार का कुल 41.74 फीसदी हिस्सा था। इससे पहले 2021 दिसंबर महीने में कंपनी ने कुल 40,983 इकाइयां बेची थीं। टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2022 में कुल 36,826 वाहन बेचे थे,जबकि पिछले साल की सामान अवधि में यह आंकड़ा 32,706 इकाइयों का था। इस साल दिसंबर महीनें में टाटा मोटर्स की कार बाजार में कुल 13.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

दुपहिया वाहन में आई गिरावट

वहीं, दिसंबर महीने में दुपहिया वाहनों की बिक्री की नजर डालें तो पिछले साल की तुलना में इस साल गिरावट आई है। दुपहिया वाहनों की बिक्री में दिसंबर, 2022 में 11.19 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान देश में 11.33 लाख दुपहिया वाहन बिके। इससे पहले बीते साल दिसंबर, 2021 में दुपहिया बिक्री का आंकड़ा 12.75 लाख था। दुपहिया वाहन में बीते दिसंबर महीने में सबसे अधिक मांग हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की रही। इस दौरान कंपनी ने बाजार 3.30 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री की,जोकि दुपहिया बाजार का कुल 29.14 फीसदी हिस्सा था। हालांकि कंपनी की बिक्री में इस साल गिरावट आई। पिछले साल कंपनी ने इस अवधि में कुल में 4.43 लाख यूनिट की बिक्री की थी। उस समय कंपनी की बाजार में कुल हिस्सेदारी 34.78 फीसदी की थी।

यात्री वाहन का रहा बोलबाला

फेडा के मुताबिक, CY'22 के दौरान, यात्री वाहन की बिक्री 34.31 लाख यूनिट रही, जो CY'21 में 29.49 लाख यूनिट से 16.35 प्रतिशत की वृद्धि थी। वहीं, CY'22 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.37 ऑन-ईयर बढ़कर 1.53 करोड़ यूनिट हो गई। इससे पहले यह CY'21 में 1.35 करोड़ यूनिट की थी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story