×

Volkswagen Taigun GT Plus Sport और GT Line में मिलेगा शानदार फीचर्स, जल्द होगा लॉन्च

Volkswagen Taigun GT Plus Sport और GT Line: Volkswagen ने हाल ही में अपने एक एनुअल ब्रांड कॉन्फ्रेंस के दौरान नई Taigun GT Plus Sport और GT Line को पेश किया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 23 March 2024 4:52 AM GMT
Volkswagen Taigun GT Plus Sport और GT Line में मिलेगा शानदार फीचर्स, जल्द होगा लॉन्च
X

Volkswagen Taigun GT Plus Sport और GT Line: अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। Volkswagen ने हाल ही में अपने एक एनुअल ब्रांड कॉन्फ्रेंस के दौरान नई Taigun GT Plus Sport और GT Line को पेश किया है। कंपनी ने इन गाड़ियों की बुकिंग्स भी शुरू कर दी है। बता दें हाल ही में कंपनी ने ID.4 Electric Vehicle और Virtus GT Plus Sport के कांसेप्ट मॉडल भी शोकेस पेश किए हैं। जल्द ही इन गाड़ियों को भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी इन दोनों गाड़ियों को 2 इंजन के अलावा 2 ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश करेगी। हालांकि, इनमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलने वाला है।

Volkswagen के अपकमिंग गाड़ियों में मिलेंगे कई फीचर्स (Volkswagen Taigun GT Plus Sport And GT Line Features) :

Volkswagen India की Taigun SUV की डिजाइन की बात करें तो नई Volkswagen Taigun GT Plus Sport में डार्केन्ड एलईडी हेडलैंप कार्बन स्टील ग्रे रूफ ग्रिल फेंडर मिलेगा। इसके आला रियर प्रोफाइल पर रेड जीटी ब्रांडिंग डार्क क्रोम डोर हैंडल भी मिलेगा। साथ ही फ्रंट एक्सल पर रेड ब्रेक कैलिपर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। बता दें Volkswagen Taigun को पहली बार सितंबर 2021 में लॉन्च किया था।


बता दें इसके अलावा कोई खास मैकेनिकल चेंज नहीं हैं। वहीं इस गाड़ी में ग्रिल, डिफ्यूजर, ट्रैपेजॉइडल विंग, नए 17 इंच के अलॉय व्हील भी मिलेगा। इसके अलावा फेंडर बैज जैसे कई एलीमेंट को ब्लैक-आउट फिनिश के साथ आएगी। इस मॉडल को रेड स्टिचिंग के साथ ब्लैक लेदर अपल्होस्ट्री, एल्यूमीनियम पैडल, ब्लैक हेडलाइनर और ग्लॉसी ब्लैक डैशबोर्ड के साथ भी उतारा जाएगा। एक स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील और सामने की सीट के बैकरेस्ट पर जीटी की कढ़ाई (Embroidered) की फिचर्स मिलेगी। बता दें कि, इसके अलावा इन गाड़ियों में और भी कई फीचर्स मिलने वाले हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story