×

Volvo XC60 Facelift 2026: धांसू लुक के साथ आ रही ये गाड़ी, जाने कीमत, फीचर्स

Volvo XC60 Facelift 2026 Price Features Launch Date: वोल्वो अपने तगड़े फीचर्स वाली गाड़ी Volvo XC60 Facelift 2026 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 21 Feb 2025 1:23 PM IST
Volvo XC60 Facelift 2026: धांसू लुक के साथ आ रही ये गाड़ी, जाने कीमत, फीचर्स
X

Volvo XC60 Facelift 2026 Price Features Launch Date: वोल्वो अपने तगड़े फीचर्स वाली गाड़ी Volvo XC60 Facelift 2026 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस गाड़ी में ग्राहकों को कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। दरअसल वोल्वो कंपनी की XC60 भी एक लग्जरी कार में काफी पॉपुलर है, जिसमें न्यू टेक्नोलॉजी के सुविधा और फीचर मिलते हैं। इसमें पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है।

वॉल्वो ने नए मॉडल यानी 2026 मॉडल XC60 को अपडेट किया है, जिसमें कुछ छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव भी हुए हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Volvo XC60 Facelift 2026 के फीचर्स, कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से:

Volvo XC60 Facelift 2026 के फीचर्स, कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट (Volvo XC60 Facelift 2026 Features, Price, Specifications And Launch Date):

Volvo XC60 Facelift 2026 में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ मिडिल बड़ी स्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। ये गाड़ी 15 स्पीकर ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग के अलावा यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील फीचर्स दिए गए हैं।


Volvo XC60 Facelift 2026 में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल के साथ लेवल 2 एड्स सिस्टम, साइड प्रोफाइल में एलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सभी लग्जरी फीचर मिलते हैं। इसके आगे की ओर एलईडी हेडलाइट और बेहतरीन प्रोजेक्टर हेडलैंप भी मिलता है। ये कार एक स्पोर्ट्स कार होने के साथ 12 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है।

Volvo XC60 Facelift 2026 की कीमत की बात करें तो इस गाड़ी में बहुत से वेरिएंट देखने को मिल जाते हैं। इस गाड़ी की कीमत को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। अपडेटेड Volvo XC60 Facelift 2026 के लॉन्च डेट की बात करें तो इस गाड़ी की बिक्री 2026 में शुरू होगी, जिसके बाद इस गाड़ी के भारत में अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस गाड़ी की टक्कर भारत में मौजूद कई बेहतरीन गाड़ियों से होने वाली है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story