×

Barabanki News- बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, सपा प्रत्याशी को बताया कसाई, देखें वीडियो

Barabanki News- बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ नगर पंचायत में भाजपा ने स्व. सुंदर लाल दीक्षित की पुत्र वधू पूजा दीक्षित को जबकि समाजवादी पार्टी ने अयूब कुरैशी को नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। पूजा दीक्षित के समर्थन में हैदरगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक दिनेश रावत पहुंचे थे।

Sarfaraz Warsi
Published on: 5 May 2023 3:46 PM GMT (Updated on: 5 May 2023 3:49 PM GMT)

Barabanki News- बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक दिनेश रावत ने चुनावी जनसभा के दौरान विवादित बयान दिया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी को कसाई बताते हुए कहा है कि नगर पंचायत में कसाई का कब्जा नहीं होना चाहिए। बता दें कि हैदरगढ़ विधानसभा सीट से पहली बार दिनेश रावत भाजपा से विधायक बने हैं। विधायक बनने के बाद भी उन्होंने मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया था। दिनेश रावत अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। विधायक दिनेश रावत निकाय चुनाव को लेकर हैदरगढ़ नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी पूंजा दीक्षित के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे। जनसभा के दौरान उन्होंने नगर पंचायत के चुनाव को हिंदू बनाम कसाई बताया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में कसाई का कब्जा नहीं होना चाहिए। विधायक के इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल यह पूरा मामला बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ नगर पंचायत का है। यहां भाजपा पूर्व स्व. सुंदर लाल दीक्षित की पुत्र वधू पूजा दीक्षित को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने अयूब कुरैशी को नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। दोनों पार्टी के नेता लगातार नगर पंचायत में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करते हुए लोगों से उनके प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

बयान की हो रही आलोचना

हैदरगढ़ विधानसभा से मौजूदा भाजपा विधायक दिनेश रावत भी अपने प्रत्याशी पूजा दीक्षित के समर्थन में जनसभा करने हैदरगढ़ नगर पंचायत पहुंचे थे। जनसभा के दौरान भाजपा विधायक दिनेश रावत ने लोगों को संबोधित करते हुए एक विवादित बयान दे डाला। सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश रावत ने कहा कि हैदरगढ़ का चुनाव हिंदू बनाम कसाई है, पूजा बनाम कसाई है। यहां खुद पूजा दीक्षित प्रत्याशी हैं और कमल का फूल उनका चुनाव निशान है, इसलिए आप लोग इन्हें वोट करिए। आप लोगों को सपा प्रत्याशी जो कसाई है उसका नगर पंचायत में कब्जा नहीं होने देना है। विधायक ने कहा कि यह चुनाव हिंदू बनाम कसाई है। भाजपा विधायक के इस विवादित बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग विधायक के विवादित बयान की आलोचना कर रहे हैं।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story