Barabanki News: चेयरमैन के चुनाव में वादों की झड़ी, विपक्षी की खामी गिनाकर जीत की उम्मीद

Barabanki News: नगर पालिका नवाबगंज के चेयरमैन पद के लिए भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर है। दोनो दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

Sarfaraz Warsi
Published on: 7 May 2023 2:47 PM GMT
Barabanki News: चेयरमैन के चुनाव में वादों की झड़ी, विपक्षी की खामी गिनाकर जीत की उम्मीद
X
up nikay chunav 2023

Barabanki News: बाराबंकी जिले में निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण में एक नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों के लिए मतदान होना है। जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, पक्ष और विपक्ष दोनों ही प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। नगर पालिका नवाबगंज के चेयरमैन पद के लिए भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर है। दोनो दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

चुनावी सरगर्मियां जोरों पर

नवाबगंज के चेयरमैन पद के लिए सपा की उम्मीदवार शीला सिंह सुबह से ही अपने चुनाव प्रचार में निकल रही हैं और घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रही हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं शीला सिंह नगर पालिका में फैले कथित भ्रष्टाचार को अपना मुख्य मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रही हैं। शीला सिंह के मुताबिक अखिलेश यादव ने उन्हें शहर के विकास के लिए चुना है और अगर जनता ने मौका दिया तो वह उनका सपना सच करके दिखाएंगी। विपक्ष के उम्मीदवार पर भी उन्होंने निशाना साधा। कहा कि जो अपने चुनाव प्रचार के लिए बाहर नहीं निकल रहा, वह जनता की क्या सेवा करेगा।

सपा प्रत्याशी शीला सिंह ने कहा कि अगर मौका मिला तो वो आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के लिए काम करेंगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए शौचालय, नाली की सफाई और वो सारे काम करेंगी जो योजनाएं नगर पालिका में आएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग उनका पूरा समर्थन कर रहे हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां अभी भी पानी की दिक्कतें हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। स्वच्छ पेयजल लोगों का अधिकार है। उन्हें अभी तक ये नगर पालिका उपलब्ध नहीं करा सकी है। नगर पालिका नवाबगंज में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा और विभिन्न पार्टी के उम्मीदवारों ने भी दिन-रात एक कर रखा है। भाजपा के कई मंत्री और पदाधिकारी जनपद में कैंप कर उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story