×

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम से हमला, छह बुरी तरह से घायल

घटना साउथ 24 परगना के रामपुर की है। शुक्रवार (5 मार्च) की रात में बीजेपी के 6 कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए।

Aditya Mishra
Published on: 6 March 2021 5:19 AM GMT
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम से हमला, छह बुरी तरह से घायल
X
इससे पहले 27 फरवरी को भी बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

मिदनापुर: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। बीते दिनों एक बीजेपी कार्यकर्ता और उसकी मां को उसके ही घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई की थी।

अभी बीजेपी के नेता अपने कार्यकर्ता पर हुए हमले की इस घटना को ठीक से भूल भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर 6 अन्य कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है।

जिसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा ने इस घटना के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ होने का अंदेशा जताया है।

सबसे बड़ी सियासी जंग: फिर ममता का होगा बंगाल या कामयाब होगी भाजपा की चाल

Crime Scene क्राइम सीन( फोटो-सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

घटना साउथ 24 परगना के रामपुर की है। शुक्रवार (5 मार्च) की रात में बीजेपी के 6 कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब वे एक शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। उसी समय उन पर पेट्रोल बम फेंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह हमला टीएसी के कार्यकर्ताओं ने किया।

बंगाल में बवंडरः चुनाव प्रक्रिया पर सियासत शुरू, जानिए क्यों भड़का विपक्ष

BJP workers attacked by TMC workers बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम से हमला, छह बुरी तरह से घायल(फोटो:सोशल मीडिया)

27 फरवरी भी एक अन्य कार्यकर्ता पर हुआ था जानलेवा हमला

इससे पहले 27 फरवरी को भी बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बीजेपी के जिस कार्यकर्ता के ऊपर हमला हुआ था। उसका नाम गोपाल मजुमदार है। गोपाल ने आरोप लगाया कि टीएमसी के तीन कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर हमला किया।

उन्होंने मुझे व मेरी मां को बुरी तरह से पीटा। उन्होंने मेरे सिर व गले पर हमला किया और घूंसे मारे। चेहरे पर भी तमाचे मारे गए। इससे मैं बुरी तरह घबरा गया। उन्होंने मुझे धमकाया कि इस बारे में किसी को न बताएं।

बंगाल चुनाव 8 चरणों में क्यों: पता चल गयी वजह, TMC नेता ने किया खुलासा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story