×

West Bengal : उपचुनाव से पहले BJP सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला, राज्यपाल ने कानून व्यवस्था के इंतजामों पर खड़े किए सवाल

पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर क्रूड बम से हमला हुआ है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 8 Sep 2021 5:37 AM GMT
MP Arjun Singh
X

सांसद अर्जुन सिंह 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर क्रूड बम से हमला हुआ है। घर पर बम से हमला होने की घटना बुधवार सुबह हुई है। इस हमले के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सांसद के घर में हुए इस हमले की निंदा की है।

सांसद अर्जुन सिंह के घर पर क्रूड बम से हमला किया गया है। अभी इस हमले के पीछे किसका हाथ है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जबकि पिछले साल भी विधानसभा चुनाव से पहले सांसद के घर पर हमला हुआ था। वहीं अब उपचुनाव से पहले फिर से एक बार ये हमला हुआ है। राहत की बात ये है कि किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अज्ञात लोगों ने तीन क्रूड बम फेंके

इस हमले पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सांसद के घर पर हुए हमले को लेकर कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं।

बताया जा रहा कि सांसद अर्जुन सिंह के घर पर मंगलवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने तीन क्रूड बम फेंके थे। जिससे की इस घटना के बाद कुछ देर के लिए यहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फरेंसिक टीम के साथ मिलकर अपनी पड़ताल शुरू की। वहीं घर के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। लेकिन अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर हुए बम धमाकों पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कानून व्यवस्था के इंतजामों पर सवाल खड़े किये हैं। इस बारे में राज्यपाल ने अपने ट्वीट में लिखा,'पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं दे रही है। सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम विस्फोट होना चिंताजनक और कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ा सवाल है। मैं इस मामले में बंगाल पुलिस की ओर से तत्कालिक कार्रवाई की उम्मीद करता हूं। उनकी (अर्जुन सिंह) की सुरक्षा का मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है।'


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story