×

बंगाल: किसान महापंचायत में मोदी सरकार पर जमकर बरसे टिकैत, दी ये बड़ी चेतावनी

राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी सरकार दिल्ली छोड़कर बंगाल में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त है। इसीलिए हमारे सारे नेता भी यहां पहुंच गए हैं।

Newstrack
Published on: 13 March 2021 9:26 AM GMT
बंगाल: किसान महापंचायत में मोदी सरकार पर जमकर बरसे टिकैत, दी ये बड़ी चेतावनी
X
राकेश टिकैत ने कहा कि हम आंदोलन को आगे 8 और महीने चलाने के लिए भी तैयार हैं। जब तक सरकार आंदोलन वापस नहीं ले लेती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

कोलकाता: जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जहां-जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे, हम उन्हें फॉलो करेंगे।

ये बात भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कही। वे शनिवार को कोलकाता के भवानीपोरा में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।

टिकैत ने कहा लोगों ने कहा कि आप किसी भी पार्टी को वोट मत दीजिए। हम यहां क्रांतिकारियों की धरती से अपनी लड़ाई आगे बढ़ाने आए हैं। जब तक कानून वापस नहीं गोगा, तब तक हम घर वापस नहीं जाएंगे।

आतंकियों ने दहलाई पुलिस चौकी, ग्रेनेड हमले में 2 SPO घायल, सोपोर की घेराबंदी

Kisan Andolan बंगाल: किसान महापंचायत में मोदी सरकार पर जमकर बरसे टिकैत, दी ये बड़ी चेतावनी (फोटो: सोशल मीडिया)

सरकार मांगी नहीं मानी तो 8 महीने और जारी रहेगा आंदोलन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी सरकार दिल्ली छोड़कर बंगाल में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त है। इसीलिए हमारे सारे नेता भी यहां पहुंच गए हैं। सरकार किसानों से बात नहीं कर रही।

हम आंदोलन को आगे 8 और महीने चलाने के लिए भी तैयार हैं। जब तक सरकार आंदोलन वापस नहीं ले लेती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे, हम उन्हें फॉलो करेंगे।

बता दें कि राकेश टिकैत आज शाम को भी पश्चिम बंगाल में ही रहेंगे। नंदीग्राम में भी वे किसानों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रविवार को सिंगूर और आसनसोल में भी किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे।

[video width="480" height="270" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/Rakesh.mp4"][/video]

BJP के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा TMC में शामिल, वाजपेयी सरकार में रहे हैं वित्त मंत्री

Rakesh Tikait बंगाल: किसान महापंचायत में मोदी सरकार पर जमकर बरसे टिकैत, दी ये बड़ी चेतावनी (फोटो: सोशल मीडिया)

26 मार्च को भारत बंद

26 मार्च को किसान आंदोलन को चार महीने पूर हो जाएंगे। किसानों ने आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर 26 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है। जबकि 15 मार्च को किसान संगठन, ट्रेड यूनियन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

किसान नेताओं ने मीडिया से कहा कि 26 मार्च को आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर पूर्ण रूप से भारत बंद करेंगे। उनका कहना है कि सुबह से शाम तक शांतिपूर्ण भारत बंद प्रभावी रहेगा।

किसान 19 मार्च को 'मंडी बचाओ-खेती बचाओ' दिवस मनाएंगे। किसान संगठनों ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का शहीदी दिवस मनाने का भी निर्णय लिया है।

इसके अलावा 28 मार्च को होलिका दहन के दौरान नए कृषि कानूनों की प्रतियां भी जलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का देश दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? यह मुद्दा धरना स्थल पर छाया हुआ है।

मार्च फिर पड़ रहा भारी, महाराष्ट्र के बाद कई नए इलाकों में लॉकडाउन का खतरा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story