Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप-मर्डर कांड में आरोपी की मां बोली- हर घर में होना चाहिए संजय जैसा बेटा, इसमें कई लोगों ने...

Kolkata Doctor Rape Murder Case: मां ने कहा कि संजय जैसा बेटा हर घर में होना चाहिए। ये शब्द उस मां के है जिसके बेटे ने एक महिला डॉक्टर के साथ रेप करके बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। ये जानते हुए कि....

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 16 Aug 2024 12:26 PM GMT
Kolkata Rape Murder Case
X

Kolkata Rape Murder Case (Pic: Social Media)

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर के बाद देश में सभी डॉक्टर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है। जबकि कई जगह चिकित्सक काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे है। वहीं इस मामले में आरोपी की मां ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे। मां ने कहा कि संजय जैसा बेटा हर घर में होना चाहिए। ये शब्द उस मां के है जिसके बेटे ने एक महिला डॉक्टर के साथ रेप करके बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। ये जानते हुए कि उसके बेटे ने जो हैवानियत की है, उसे कठोर से कठोर सजा देना भी उसके लिए कम ही होगा। एक मां इतनी बड़ी बात कैसे कह सकती हैं ? इस बात का जवाब उन्होंने खुद दिया है। पुलिस ने आरोपी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह भी स्वीकार किया है। लेकिन आरोपी की मां का अभी भी यही कहना है कि उसके जैसा बेटा हर घर में होना चाहिए।

कई और लोगों के होने की संभावना

आरोपी की मां मालती देवी से एक मीडिया चैनल ने बात चीत की। तब उन्होंने कई बातें अपने बेटे संजय के बारे में बतायी। जब उनसे पूछा गया कि आपका बेटा संजय आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में आरोपी है, तो उन्होंने कहा- इसके पीछे वह अकेला नहीं है, कई और लोगों के होने की संभावना हैं। उसे फंसाया जा रहा है। क्योंकि वह नहीं मानतीं कि उनका बेटा ऐसा जघन्य वारदात कर सकता है।

वह एक अच्छा और समझदार बेटा है

मालती देवी ने कहा कि बेटे ने पत्नी की मौत के बाद से शराब पीना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि उसने अपनी पत्नी के इलाज में बहुत पैसा खर्च किया, क्योंकि वह कैंसर से पीड़ित थी। वह घर के लिए एक अच्छा और समझदार बेटा है। वो पुलिस में नौकरी करता है। आगे उसकी मां ने कहा कि एक बेटे के रूप में उसने जिम्मेदारी निभायी है। घर का सारा खर्च वहीं देता है। कभी किसी बात की परेशानी नहीं होने दिया। ऐसा बेटा हर घर में होना चाहिए।

चार नहीं बल्कि एक बार हुई थी शादी

संजय की शादियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उसकी सास ने जो ये आरोप लगाए है वह गलत है। उसकी सिर्फ एक शादी हुई है। बाकी का मुझे जानकारी नहीं है। उसकी सास ने घरेलू हिंसा के जो आरोप उस पर लगाए हैं, उसमें यही कहना चाहूंगी कि उसकी बेटी का मेरे बेटे के साथ अफेयर चला और बाद में शादी हुई। लड़की पर कोई अपराध नहीं हुआ है। संजय ने एक बार एक लड़की को जरूर पीटा था, जिसके बाद कालीघाट थाने में उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुई थी। तब से उसने किसी भी महिला पर कोई अपराध नहीं किया।

मैं समाज को क्या मुंह दिखाऊंगी कि...

मालती ने कहा- उस महिला डॉक्टर की मां पर क्या बीत रही होगी, मैं भली भाति समझ सकती हूं। लेकिन मैं भी एक मां हूं। अपने बेटे को बचाने की हर संभव प्रयास करूंगी। नहीं तो मैं समाज को क्या मुंह दिखाऊंगी कि एक मां होकर अपने बेटे के लिए कुछ नहीं किया ? वह ऐसा नहीं कर सकता। उसने शराब पीना भी छोड़ दिया था। सिर्फ चाय पीने का शौकीन था। लेकिन जब पत्नी की कैंसर से मौत हुई तो वो टूट गया। कहने लगा कि मैं भी चाहता हूं मेरा परिवार हो, जिसेम मेर बच्चे हों। लेकिन मेरी जिंदगी में शायद ये सब सुख नहीं है। बस इसी गम में उसने शराब पीना शुरू कर दिया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story