×

Rape In West Bengal: पति की तलाश में घर से निकली महिला, 6 लोगों ने बनाया अपनी हवस का शिकार, महिला की स्थिति गंभीर

West Bengal : बृहस्पतिवार की सुबह बर्दमान हॉस्पिटल के पास से जब कुछ लोग गुजर रहे थे, उस समय राज कॉलेज के गेट के सामने एक महिला को दर्द से कहारते सुना।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 9 Oct 2021 12:43 PM GMT
Mumbai Rape Case: मुंबई में
X

(सांकेतिक फोटो- न्यूजट्रैक) 

Rape In West Bengal: पश्चिम बंगाल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां के बर्दमान शहर में अपने पति की तलाश में आई महिला को 6 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। उसे एक टोटो से आए लोगों ने जबरन उठा लिया। फिर अंधेरी सी जगह में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।

दरअसल बृहस्पतिवार की सुबह बर्दमान हॉस्पिटल के पास से जब कुछ लोग गुजर रहे थे, उस समय राज कॉलेज के गेट के सामने एक महिला को दर्द से कहारते सुना। इन लोगों ने तुरंत ही इस बारे में अस्पताल के पुलिस कैंप को सूचना दी। फिर लोगों एक अन्य महिला के सहयोग से पीड़िता को बर्दमान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

पति एक फैक्ट्री में काम करता

अस्पताल में पहुंचकर पीड़िता ने अपने बारे में बताया कि उसका पति उसके साथ झगड़ा कर घर छोड़कर चला गया था। जिसको ढूंढने के लिए महिला बर्दमान में आई थी। महिला बताती है कि उसका पति बर्दमान की एक फैक्ट्री में काम करता है।

उसको ढूंढने के लिए महिला बुधवार शाम को बर्दमान आई थी। फैक्ट्री में लोगों से पूछा, पर कहीं उसका पति नहीं दिखाई दिया। इसके बाद पीड़िता बर्दमान से लगे हुए एक इलाके में थक कर थोड़ा सहताने के लिए बैठ गई। महिला के बगल में एक और औरत भी बैठी थी।

लेकिन तभी छह लोग आए, और महिला को जबरन उठाकर ले जाने लगे। तो बगल में बैठी औरत ने लोगों का विरोध किया, पर लोगों ने औरत को भी बुरी तरह से मारा-पीटा। फिर एक टोटो में महिला को लेकर एक अंधेरी-सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप क‍िया।

रेप (फोटो- सोशल मीडिया)

आगे आपबीती बताते हुए पीड़िता ने कहा, '6 लोगों ने उसे बर्बाद कर दिया है। उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह लोग उसे टोटो से फेंक कर फरार हो गए। वह बुरी तरह घायल हो गई थी और बहुत दर्द में थी। इसलिए वह अस्पताल नहीं पहुंच पाई।'

एक चर्च के पीछे ले गए 6 लोग

इस वारदात के बारे में महिला को उसे बचाकर अस्पताल लाई महिलाओं में से एक ने बताया कि पीड़ित महिला की हालत गंभीर है। सिर, गर्दन और छाती पर जगह-जगह चोट के निशान थे। पीड़िता का माथा कट और सूज गया था। गाल और गर्दन पर खरोंच के निशान थे। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर पिटाई के निशान हैं। वह इतनी बीमार थी कि चल नहीं सकती थी, कपड़े फटे थे।

पीड़िता ने बताया कि 6 लोग उसे एक चर्च के पीछे ले गए। वहां उसके साथ रेप किया। फिर फेंककर फरार हो गए।

इस बारे में बर्दमान अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा कि महिला का यौन शोषण किया गया है। उसे अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया है। कुछ और शारीरिक समस्याएं हैं जिनका इलाज भी किया जा रहा है।

वहीं पुलिस अधीक्षक कल्याण सिन्हा रॉय ने कहा कि घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे बर्दमान शहर के रहने वाले हैं। बाकी की पहचान गिरफ्तार 2 लोगों से पूछताछ में की गई। टोटो चालक घटना से जुड़ा है। बाकी की तलाश की जा रही है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story