×

West Bengal : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष हटाए गए, जानें किस नेता को मिली जिम्मेदारी

West Bengal : बंगाल में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 21 Sep 2021 3:36 AM GMT
बंगाल में दिलीप घोष को हटाया भाजपा अध्यक्ष पद
X

 बंगाल में दिलीप घोष को हटाया भाजपा अध्यक्ष पद (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

West Bengal : पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बंगाल में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (BJP President Dilip Ghosh) को इस पद से हटा दिया गया है। उन्हें बंगाल बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) चुना गया है। दिलीप घोष की जगह इस पद के लिए डॉ. सुकांता मजूमदार (Dr. Sukanta Majumdar) को बंगाल बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया है।


आपको बता दें कि भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बंगाल की भाजपा ने दिलीप घोष को उनके अध्यक्ष पद से हटा कर उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप घोष का कार्यकाल समाप्त होने में अभी 15 महीने का वक्त था।


डॉ. सुकांता मजूमदार को मिली अध्यक्ष पद की कमान (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)


जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भाजपा के पश्चिम बंगाल में अध्यक्ष के रूप में डॉ. सुकांता मजूमदार (Dr. Sukanta Majumdar) के नाम को लेकर पिछले कुछ महीनों से चर्चा चल रही थी। बता दें कि डॉ. सुकांता मजूमदार के दिलीप घोष से काफी करीबी सम्बन्ध हैं। मजूमदार ने पार्टी को इस पद को देने के लिए धन्यवाद कहा। इसके साथ उन्होंने कहा कि "पार्टी पिछले कुछ सालों में और मजबूत हुई है। मैं इसकी नींव को और मजबूत बनाने में और काम करूंगा।"


पश्चिम बंगाल में भाजपा के इस फैसले के बाद विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु (shubhendu) अधिकारी ने ट्वीट कर दिलीप घोष और डॉ. सुकांता मजूमदार को बधाई दी है। उन्होंने कहा है मुझे विश्वास है कि दोनों पार्टियों को मजबूत बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 3 विधान सभा (Assembly) सीटों पर उपचुनाव होने को हैं। यह चुनाव 30 सितंबर को होने को है और इस चुनाव की मतगणना 3 अक्टूबर को होगी।

Shraddha

Shraddha

Next Story