×

Bihar News: बिहार में 9 साल की बच्ची से रेप, लोगों ने दरिंदे को रंगे हाथ पकड़ा, पीट-पीट कर मार डाला

Bihar Rape Case: बिहार के कटिहार में एक दरिंदे की मॉब लिंचिंग में हत्या हो गई है। आरोप है कि वह 9 साल की बच्ची के साथ रेप करते हुए रंगे हाथ पकड़ आया था।

Network
Newstrack Network
Published on: 7 Oct 2022 3:38 AM GMT (Updated on: 7 Oct 2022 3:44 AM GMT)
9-year-old girl raped in Bihar, people caught the poor man red-handed; beaten to death
X

बिहार: 9 साल की बच्ची से रेप, लोगों ने दरिंदे को रंगे हाथ पकड़ा, पीट-पीट कर मार डाला

Bihar News: बिहार के कटिहार में एक दरिंदे की मॉब लिंचिंग में हत्या (murder in mob lynching) हो गई है। आरोप है कि वह 9 साल की बच्ची के साथ रेप (rape Case) करते हुए रंगे हाथ पकड़ आया था। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए तो वह भागने की कोशिश करने लगा। ग्रामीणों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया और खजूर के पेड़ में बांध दिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसे जो हाथ लगा उससे उसकी पिटाई करते रहे। इसी बीच अचानक पुलिस पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी को सुला कर अस्पताल ले गई। लेकिन बेरहमी से पिटाई होने के कारण उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात मोहम्मद सगीर ने बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा था। लोगों ने पकड़ा तो बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं बच्ची की मां ने बताया कि वो बच्ची के साथ घर के बरामदे में सोई हुई थी।


रात 2 बजे युवक बच्ची को उठाकर ले गया

रात 2 बजे पड़ोस का रहने वाला मोहम्मद सगीर उनकी बेटी को उठाकर ले गया। जब उसकी नींद खुली और अपनी बेटी को अपने पास नहीं पाया तो रात में ही खोजबीन करने के लिए सभी लोग निकले।

इसी दौरान हसनगंज बाजार में गैस गोदाम के पास बेटी और मोहम्मद सगीर बिना कपड़ों के मिले। वो बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। इसके बाद लोगों ने पकड़ लिया और आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया गया।


पूर्व में भी दुष्कर्म का आरोप है युवक पर

जब अन्य ग्रामीणों को इसके बारे में पता चला तो लोग काफी उग्र हो गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी मोहम्मद सगीर पर पूर्व में भी दुष्कर्म का आरोप है और कोर्ट में भी केस चल रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story