×

बिहार में बड़ा हादसा: गंगा में गिरी पिकअप वैन, अब तक 9 की मौत, कई लापता

एक पिकअप वैन संतुलन खोने के बाद गंगा नदीं में जा गिरी, जिससे कई लोग लापता हो गए हैं। अब तक नदी से 9 शव निकाले गए हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 23 April 2021 7:07 AM GMT
बिहार में बड़ा हादसा: गंगा में गिरी पिकअप वैन, अब तक 9 की मौत, कई लापता
X

बचाव कार्य में जुटे गोताखोर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पटना: शुक्रवार सुबह बिहार की राजधानी पटना (Patna) में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर एक सवारी गाड़ी गंगा नदी में जा गिरी (Van drowned in Ganga), जिसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग अभी भी घायल हैं। मौके पर एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और स्‍थानीय गोताखोर (diver) राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब तक नौ लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। यह घटना दानापुर (Danapur) के समीप बने पीपा पुल पर हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, दानापुर के पीपा पुल से एक पिकअप वैन अल सुबह गंगा नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस वैन में 15 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की तरफ से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है।

अब तक नदी से कुल नौ शव निकाले गए हैं और अभी 6 से 7 और लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। अब गाड़ी को क्रेन के जरिये नदी से बाहर निकालने की तैयारी चल रही है। कुछ शवों के गाड़ी में फंसे होने की आशंका है।

तिलक समारोह से लौट रहे थे यात्री

बताया जा रहा है कि पिकअप सवार यात्री एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। दानापुर के पीपा पुल पर के नजदीक पिकअप वैन ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। घटना के पास मौके पर आस-पास के गांव के लोग जुट गए और लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गए। फिलहाल, 9 शवों को बरामद कर लिया गया और बाकी की तलाश की जा रही है। इस काम में गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

हादसे में इन्होंने गंवाई जान

मृतकों की पहचान 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 60 वर्षीय गीता देवी, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 8 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। इसके अलावा मृतकों में 12 वर्षीय एक बच्चा और 14 वर्षीय एक बच्ची भी शामिल हैं।

Shreya

Shreya

Next Story