Bihar: बेगूसराय गोलीकांड के विरोध में बिहार बंद, सड़कों पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम

Bihar : बेगूसराय गोलीकांड के विरोध में BJP ने बंद बुलाया है। बुधवार सुबह 10 बजे से ही बंद का असर दिख रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर, NH को जाम कर प्रदर्शन करने लगे।

Network
Report Network
Published on: 14 Sep 2022 7:50 AM GMT
Bihar News
X
धरना देते भाजपा के कार्यकर्ता

Bihar News: बेगूसराय गोलीकांड के विरोध में BJP ने आज बंद बुलाया है। बुधवार सुबह 10 बजे से ही बंद का असर मिला झुला दिख रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। इसके बाद NH को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। वह अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना था, कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

BJP कार्यकर्ताओं ने NH 28, NH 31 और SH 55 समेत बेगूसराय के कई मुख्य सड़कों को जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद नीतीश कुमार मुर्दाबाद बिहार सरकार शर्म करो की नारेबाजी करे। इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बिहार में अपराधी और माफिया गठजोड़ के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रही है।


अपराध को हम लोग झेल ही रहे थे, यह घटना आतंकवाद के नए स्वरूप के रूप में उभरा है। बिहार में विधि व्यवस्था पूरी तरीके से फेल है। मुख्यमंत्री रिटायर्ड अधिकारियों को अपने सलाहकार के तौर पर रखे हुए हैं। ऐसे में राज्य में कानून व्यवस्था की कल्पना करना समझ से परे है। सदर अस्पताल से निकलकर विजय सिन्हा पैदल मार्च में शामिल हो गए।

वहीं चक्का जाम से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी BJP कार्यकर्तओं को सड़क से हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन BJP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आज जनता दहशत में जीने को मजबूर है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story