×

Jamui: घरेलू कलह से परेशान महिला ने 3 मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, चारों की मौत से पसरा मातम

बिहार के जमुई जिले के चंद्र मंडी थाना क्षेत्र के धनवे गांव में घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 19 July 2022 9:59 AM GMT
after family dispute a woman was jumped into the well with four children all dead in jamui bihar
X

Bihar : जमुई जिले (Jamui District) के चंद्रमंडी थाना (Chandra Mandi Police Station) इलाके के धनवे गांव (Dhanwe Village) में एक मां अपने तीन मासूम बेटों के साथ कुएं में कूद गई। गांव में 4 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। दूसरी तरफ, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से चारों की लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद लाशों को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए जमुई सदर अस्पताल (Jamui Sadar Hospital) भेज दिया।

क्या है मामला?

इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा, कि 'महिला और उसके तीन बेटों की मौत की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोग खुदकुशी बता रहे हैं। वहीं, घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ससुराल वालों की तलाश जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मरने वालों की पहचान पप्पू यादव की पत्नी 35 वर्षीय बबीता देवी और उसके बेटे 09 वर्षीय कृष्ण, 07 वर्षीय अंकुश और 05 वर्षीय दिलखुश के रूप में हुई है।

मायके वालों ने ये कहा

घटना के बाद मृत महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि पति और ससुराल वालों से अक्सर विवाद होता रहता था। चारों की मौत के पीछे ससुराल वाले ही हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

ग्रामीणों ने ये बताया

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि बबीता देवी ने घरेलू कलह से तंग आकर कुएं में छलांग लगा दी। उसका पति पप्पू कोलकाता में नौकरी करता था। इसी से पूरा घर चलता था। बबीता की शादी करीब 19 साल पहले पप्पू से हुई थी। आशंका है कि बबीता को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। इसी कारण उसने जान दे दी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story