×

Bihar: बिहार में भयानक हादसा, सिवान में अंतिम संस्कार के दौरान 5 भाईयों की डूबकर मौत

Bihar News: सीवान में अंतिम संस्कार कर्म के बाद नदी में नहाने गए 5 भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पांचों एक ही परिवार के थे। घटना अंसाव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव की है।

Network
Newstrack Network
Published on: 12 Aug 2022 11:02 AM GMT
after funeral five brothers drowned while taking bathing in river siwan district in bihar
X
Click the Play button to listen to article

Bihar News : बिहार के सीवान में अंतिम संस्कार कर्म के बाद नदी में नहाने गए 5 भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पांचों एक ही परिवार के थे। घटना अंसाव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव की है। शुक्रवार 11 बजे कर्म के बाद ये सभी गांव के झरही नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक-एक कर सभी डूब गए।

घटना में मृतकों की पहचान कांधपाकड़ गांव निवासी श्रीराम गुप्ता के पुत्र विजय गुप्ता (26 वर्ष), विकास गुप्ता (24 वर्ष), रितेश गुप्ता (23 वर्ष), विशाल गुप्ता (22 वर्ष) और अजय गुप्ता (20 वर्ष) बताई जा रही है।

एक-एक कर निकली पांचों भाईयों की लाश

घटना के फौरन बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। स्थानीय लोगों ने तैराकों की मदद से नदी में कूदकर इनकी तलाश शुरू कर दी। आधा घंटे के भीतर एक-एक कर चार भाईयों की लाश नदी से बाहर निकाला गया। वहीं, पांचवे की लाश कड़ी मशक्कत से करीब एक घंटे बाद बाहर निकाला गया।


डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित किया

स्थानीय लोगों की मदद से पांचवें युवक को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नदी में डूबने से पांचों भाईयों की मौत हुई है। कुछ लोगों से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story