×

Bhojpuri Singer: शारदा सिन्हा-मालिनी अवस्थी के बाद क्या भोजपुरी गायिका देवी को मिलेगा पद्म पुरस्कार ?

Bhojpuri Singer: भिखारी ठाकुर, शारदा सिन्हा, मालिनी अवस्थी, देवी और कल्पना जैसे कई प्रसिद्ध भोजपुरी गायकों ने अपने मधुर आवाज के दम पर भोजपुरी के मान-सम्मान को बढ़ाया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 4 May 2022 6:05 PM GMT (Updated on: 5 May 2022 1:53 AM GMT)
Bhojpuri Singer: शारदा सिन्हा-मालिनी अवस्थी के बाद क्या भोजपुरी गायिका देवी को मिलेगा पद्म पुरस्कार ?
X

Bihar News: इन दिनों भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता को लेकर जहां विवाद बढ़ा है और इन दिनों कुछ गायकों के द्वारा अश्लील गाना गाकर भोजपुरी भाषा के स्तर को काफी गिराया जा चुका है। तो वहीं भिखारी ठाकुर, शारदा सिन्हा (Sharda Sinha), मालिनी अवस्थी (Malini Awasthi), देवी (Devi) और कल्पना (Kalpna) जैसे कई प्रसिद्ध भोजपुरी गायकों (Bhojpuri Singer) ने अपने मधुर आवाज के दम पर भोजपुरी के मान-सम्मान को देश दुनिया में बढ़ाया है। इन सभी ने कभी अश्लील गाने आज तक नहीं गाये और कभी भी इनकी पॉपुलरिटी में कोई कमी नहीं आई। इन सभी कलाकारों को देश दुनिया में सलाम किया जाता है ।

मशहूर भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी को मिल चुका है पद्म पुरस्कार

आज जब भोजपुरी में अश्लीलता को काफी बढ़ावा मिल चुका है तो बिहार, यूपी के लोग यह सीख दे रहे हैं कि आज के नए गायकों को शारदा सिन्हा, मालिनी अवस्थी, देवी और कल्पना जैसी गायिकाओं से सीख लेना चाहिए। आज भी सरकारी कार्यक्रमों में इन महिला गायिकाओं को ही सरकार बुलाती है। भोजपुरी के गरिमा को महिला गायिकाओं ने देश-विदेश में बढ़ाया है। इसीलिए सरकार भी शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।

बिहार की एक और प्रसिद्ध गायिका 'देवी' को भविष्य में सरकार दे सकती है पद्म पुरस्कार

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों (highest civilian awards) में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री में दिए जाते हैं। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार देश के प्रतिस्ठित पुरस्कार में से एक है।

कौन हैं मशहूर गायिका देवी

भोजपुरी सिनेमा (bhojpuri cinema) की जानी मानी सिंगर 'देवी' जिनके गाने फैन्स को बहुत पसंद आते हैं। उनके कई गाने बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुए हैं जिसे आज भी श्रोता उन्हें काफी पसंद करते हैं। लोकगीतों के जरिए भोजपुरी भाषा को कई हुनरबाज सिंगर मिले, इनमें से एक सुपरस्टार सिंगर हैं देवी।

गायिका देवी जैसा कोई नहीं, बिहार की गौरव हैं देवी

सैकड़ों से ज्यादा हिट एल्बम दे चुकीं 'देवी' के गाने आज भी हर समारोह की जान बनते हैं। यूं तो देवी सालों से इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रही हैं। देवी काफी पढ़ी-लिखी और शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखने वाली भोजपुरी की मशहूर गायिका हैं। देवी की गायकी में मां सरस्वती का वास है। देश विदेश में रहने वाले भोजपुरी के श्रोता चाहते हैं कि शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी की तरह देवी और कल्पना को भी सरकार पद्म पुरस्कार दे । मशहूर गायिका देवी और कल्पना ने भी भोजपुरी भाषा के मान सम्मान को बढ़ाया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story