Amit Shah Bihar Visit: फिर बिहार आ रहे हैं अमित शाह, इस बार सारण की जनता से मिलेंगे, जेपी को करेंगे नमन

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिर से बिहार आ रहे हैं। 20 दिन के अन्दर उनका ये दूसरा दौरा है। 11 अक्टूबर को अमित शाह सारण आएंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 Oct 2022 3:11 AM GMT
Amit Shah is coming to Bihar again, this time he will meet the people of Saran, will bow to JP
X

फिर बिहार आ रहे हैं अमित शाह, इस बार सारण की जनता से मिलेंगे, जेपी को करेंगे नमन: Photo- Social Media

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) फिर से बिहार आ रहे हैं। 20 दिन के अन्दर उनका ये दूसरा दौरा है। 11 अक्टूबर को अमित शाह सारण आएंगे। यहां वे संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की जयंती (Jayaprakash Narayan birth anniversary) के मौके पर छपरा के सिताबदियारा में जेपी को श्रद्धाजंलि देंगे। इसके बाद एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा (BJP) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रैली में बिहार के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

इस संबंध में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी (Saran MP Rajeev Pratap Rudy) ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना से 11:15 बजे हेलिकॉप्टर से 12 बजे सिताबदियारा पहुंचेंगे। सिताबदियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 2:30 बजे अमनौर पहुंचेंगे। जहां छपरा, सीवान और गोपालगंज जिला के सहकारिता से जुड़े किसानों के सम्मेलन को अमित शाह संबोधित करेंगे।

मिशन 2024 को लेकर अमित शाह का बिहार दौरा

बता दें कि शाह का यह दौरा मिशन 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है। हप्ताह भर पहले वो पूर्णिया और किशनगंज के दौरे पर आए थे। उन्होंने लालू और नीतीश पर जमकर निशाना साधा था। अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा था कि मेरे आने से लालू और नीतीश जी पेट में दर्द होने लगा है। उन्होंने कहा कि सीमांचल के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। यहां नरेंद्र मोदी की सरकार है। अपने भाषण में उन्होंने बिहार में जंगल राज लौटने पर सवाल किए। नीतीश कुमार के गठबंधन को तोड़ने को छुरा घोंपने पर घेरा। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए RJD और कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए।

संपूर्ण क्रांति कांग्रेस सरकार के खिलाफ छेड़ा गया आंदोलन था

बता दें कि सिताबदियारा में दौरा के जरिए गृह मंत्री अमित शाह छपरा, सीवान, गोपालगंज के इलाकों को भी साधेंगे। दरअसल, नीतीश कुमार और लालू यादव संपूर्ण क्रांति में जेपी के शिष्य हुआ करते थे। संपूर्ण क्रांति कांग्रेस सरकार के खिलाफ छेड़ा गया आंदोलन था। उसी दौरान देश में आपातकाल भी लगाया गया था। अमित शाह इसी को आधार में रखकर नीतीश कुमार पर हमलावर होंगे। अमित शाह बताएंगे कि किस तरह से देश में आपातकाल लाने वाली कांग्रेस के साथ नीतीश कुमार गलबहियां कर रहे है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story