×

Amit Shah in Bihar : सीमांचल दौरे के दूसरे दिन भी अमित शाह भरेंगे हुंकार, बीजेपी कोर ग्रुप संग बैठकें

Amit Shah Bihar Visit : सीमांचल दौरे के दूसरे दिन शाह किशनगंज में गरजेंगे। शनिवार को अमित शाह किशनगंज के बूढ़ी काली माता मंदिर में पूजा की। पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले।

aman
Written By aman
Published on: 24 Sep 2022 6:04 AM GMT (Updated on: 24 Sep 2022 6:37 AM GMT)
amit shah bihar visit kishanganj rally live updates cm nitish kumar rjd lalu yadav congress
X

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

Amit Shah in Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) अपने बिहार दौरे के दूसरे दिन सीमांचल क्षेत्र के एक अन्य जिले किशनगंज में हैं। शाह का सीमांचल दौरा शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन उन्होंने पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जन भावना रैली (Jan Bhavna Rally) से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) पर जमकर निशाना साधा। कुछ देर बाद किशनगंज में शाह एक बड़ी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं।

आज यानी शनिवार (24 सितंबर 2022) को सीमांचल दौरे के दूसरे दिन शाह किशनगंज में हैं। शनिवार को अमित शाह सबसे किशनगंज के बूढ़ी काली माता मंदिर में पूजा अर्चना की। पूरे विधि-विधान से उन्होंने पूजा की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ बीजेपी नेता भी मौजूद रहे।


रैली से पहले अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बैठक की। दरअसल, नीतीश कुमार के अलग होने के बाद अब बिहार में बीजेपी अपने दम पर खड़े होना चाहती है। इसी कड़ी में ये कवायद की जा रही है। जिसकी शुरुआत अमित शाह ने सीमांचल से की। बता दें कि, पड़ोसी देशों से घुसपैठ यहां बड़ी समस्या है। शाह की नजर इस तरफ भी है।

महिलाओं ने शंख बजाकर किया स्वागत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे के दूसरे दिन किशनगंज में हैं। शनिवार सुबह भाजपा की कोर कमिटी की बैठक के बाद अमित शाह बूढ़ी काली मंदिर पहुंचे। यहां महिलाओं ने शंख बजाकर उनका स्वागत किया। अमित शाह के आगमन से पहले ही मंदिर में सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। मंदिर परिसर के आसपास चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था था। स्थानीय मीडिया को अंदर नहीं आने दिया गया।

मंदिर के पुजारियों से लिया आशीर्वाद

बता दें कि गृह अमित शाह ने मंदिर में करीब 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। आरती में शामिल हुए। इसके बाद मंदिर के पुजारियों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। किशनगंज के लोगों की मानें तो अमित शाह पहले ऐसे गृह मंत्री हैं जो इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। बता दें कि, इस मंदिर का इतिहास करीब 130 साल पुराना है। इस मंदिर के लिए जमीन एक मुस्लिम नवाब ने दान में दी थी। मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा के बाद श्रद्धालु की हर मनोकामनाएं पूरी होती है।

अमित शाह इंडो-नेपाल बॉर्डर रवाना

वहीं, मंदिर से पूजा के बाद मंदिर में पूजा के बाद अमित शाह इंडो-नेपाल बॉर्डर (Amit Shah Indo-Nepal Border) के लिए निकले। इसके बाद हवाई अड्डा जाकर हेलीकॉप्टर से फतेहपुर एसएसबी कैंप पहुंचे। यहां बैठक व उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है। उसके बाद वापस हवाई अड्डा आएंगे और खगड़ा बीएसएफ कैंप जाएंगे। यहां बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक व भोजन करेंगे। सड़क मार्ग से एमजी यूनिवर्सिटी जाएंगे। यहां भाजपा नेताओं के साथ जिला कोर समिति की बैठक में भाग लेंगे। फिर वहां से हेलीकॉप्टर से बागडोगरा जाएंगे। वहां से दिल्ली रवाना होंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story