×

Bihar News: सम्राट अशोक के शिलालेख का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने महागठबंधन पर बोला हमला, भाजपा मनाएगी विजय दिवस

Bihar News: सरकार शिलालेख को मुक्त नहीं करवा पाई। लेकिन केंद्र सरकार ने आखिरकार सम्राट अशोक के शिलालेख को मुक्ति करा लिया।

Network
Newstrack Network
Published on: 30 Nov 2022 10:36 AM GMT
Ashoka inscription freed
X

सम्राट अशोक के शिलालेख (photo: social media ) 

Bihar News: विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का शिलालेख पिछले 23 सालों से अवैध कब्जा में रहा। इसकी वजह लालू और नीतीश थे। इन दोनों की सरकार शिलालेख को मुक्त नहीं करवा पाई। लेकिन केंद्र सरकार ने आखिरकार सम्राट अशोक के शिलालेख को मुक्ति करा लिया। अब भाजपा इस मुक्ति दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा कार्यकर्ता अगले 10 दिनो के अंदर सासाराम जाकर शिलालेख की पूजा करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के नेता ने ही यहां कब्जा कर लिया था। चाभी अपने पास रखे था। क्योंकि महागठबंधन के लोग नहीं चाहते हमारा इतिहास दुनिया देखे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि ये हमारा इतिहास है। भाजपा ने महान सम्राट अशोक के शिलालेख को मुक्त कराने के लिए 1 अक्टूबर को धरना दिया था। इसके बाद पीएम मोदी के कार्यालय से फौरान मामले को संज्ञान में लिया गया। इसके बाद इसपर कार्रवाई शुरू हुई। अब सम्राट अशोक का शिलालेख मुक्त है। उन्होंने कहा कि जिस महान सम्राट अशोक ने अखंड भारत की कल्पना की उसके साथ इस तरह का काम हुआ। लेकिन अब अब बीजेपी के कार्यकर्ता सासाराम जा कर शिलालेख पूजा के साथ विजय उत्सव भी मनाएगी।

अतिक्रमण कर मजार बना दिया गया था

बता दें कि 2300 साल पुराने शिलालेख को अवैध कब्जे से अतिक्रमण कर मजार बना दिया गया था। इस पर चादर चढ़ाई जाती थी। शिलालेख पर चूना लगाकर इसे नष्ट करने की कोशिश भी की गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कब्जे में लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों को सौंप दिया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story