×

Avadh Bihari Chaudhary: RJD के अवध बिहारी चौधरी हो सकते हैं बिहार विधानसभा अध्यक्ष, दावेदारी मजबूत

Avadh Bihari Chaudhary: अवध बिहारी वर्ष 1985, 1990, 1995, 2000 और फरवरी 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। अवध बिहारी राबड़ी देवी की सरकार में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

aman
Written By aman
Published on: 11 Aug 2022 11:31 AM GMT
awadh bihari chaudhary rjd mla may be the speaker of bihar legislative assembly nitish kumar govt
X

Awadh Bihari Choudhary (Social Media)

Awadh Bihari Choudhary : बिहार में सियासी उठापटक का पटाक्षेप हो चुका है। नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए का साथ छोड़, महागठबंधन की सरकार बना चुके हैं। तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष से डिप्टी सीएम बन गए। लेकिन, अब सत्ताधारी दोनों ही पार्टियों यानी नीतीश की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच अहम मंत्रालयों का बंटवारा होना है। हालांकि, गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार 15 अगस्त के बाद होगा। जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

जेडीयू और राजद दोनों ही पार्टियों की नजर विधानसभा स्पीकर पर टिकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार विधानसभा के अगले अध्यक्ष राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chaudhary) होंगे। उनकी दावेदारी पक्की मानी जा रही है। आपको बता दें कि, 17वीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए महागठबंधन ने पहले भी अवध बिहारी चौधरी का नाम प्रस्तावित किया था।

अवध बिहारी चौधरी की प्रबल दावेदार

हालांकि, जेडीयू के विजय कुमार चौधरी का नाम भी इस रेस में है। वो पहले भी इस पद को संभाल चुके हैं। मगर, इस बार अवध बिहारी की दावेदारी ज्यादा मजबूत है। क्योंकि, अवध बिहारी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से आते हैं। महागठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है। तेजस्वी की नजर विधानसभा स्पीकर पद पर टिकी है। क्योंकि, किसी भीबड़े सियासी भूचाल आने पर स्पीकर की भूमिका अहम हो जाती है। ऐसे में तेजस्वी किसी भी कीमत पर ये पद अपने हिस्से रखना चाहेंगे। जिसके लिए अवध बिहारी चौधरी योग्य उम्मीदवार माने जा रहे हैं। अवध बिहारी चौधरी, लालू प्रसाद यादव के समय से ही पार्टी से जुड़े हैं।

कौन हैं अवध बिहारी चौधरी?

अवध बिहारी चौधरी राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ और पुराने नेता हैं। ये पिछड़ी जाति से आते हैं। अवध बिहारी की गिनती आरजेडी से जुड़े चंद पुराने लोगों में होती है। 2020 में वो छठवीं बार सीवान सदर सीट (Siwan Sadar Seat) से विधायक निर्वाचित हुए। इससे पहले अवध बिहारी चौधरी वर्ष 1985, 1990, 1995, 2000 और फरवरी 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। अवध बिहारी राबड़ी देवी की सरकार में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

अपनी क्षेत्र में मजबूत पकड़

आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी की सीवान सदर विधानसभा क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है। सिवान में राजद के माय (MY) फैक्टर में जहां एक तरफ मुस्लिम चेहरा बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन रहे वहीं, (Y) यानी यादव चेहरा अवध बिहारी चौधरी ही रहे हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story