×

Bihar: बिहार में एक और 'मटुकनाथ'! 50 वर्षीय इंग्लिश टीचर ने 20 साल की छात्रा से रचाई शादी..जानें पूरी कहानी

Bihar: समस्तीपुर के रोसड़ा में 50 वर्षीय एक शिक्षक ने 20 साल की छात्रा से शादी रचा ली। उनकी शादी ने लोगों को जूली-मटुकनाथ की लव स्टोरी याद दिला दी।

aman
Written By aman
Published on: 10 Dec 2022 2:34 PM GMT
bihar 50 year old english teacher married with 20 year old student in samastipur
X

टीचर संगीत कुमार और छात्रा श्वेता (Social Media)

Bihar News: बिहार के मटुकनाथ की कहानी आपको याद है न। जी हां, वही हिंदी के प्रोफेसर मटुकनाथ जिन्होंने अपनी छात्रा जूली से शादी कर ली थी। उनकी लव स्टोरी और शादी ने ऐसा हंगामा खड़ा किया था कि, जल्द ही वो मीडिया की सुर्खियां बन गई थी। वैसा ही एक नया मामला बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आया है। यहां एक 50 वर्षीय अधेड़ शिक्षक ने अपनी 20 साल की स्टूडेंट से शादी कर ली। अब उनकी शादी की भी खूब चर्चा हो रही है।

समस्तीपुर के टीचर और छात्रा की शादी ने लोगों को मटुकनाथ और जूली की लव स्टोरी याद आ गई। मटुकनाथ और जूली की शादी साल 2006 में हुई थी। खास बात ये है कि मटुकनाथ और वर्तमान टीचर दोनों ही बिहार से हैं। और अब इनकी प्रेम कहानी भी सुर्ख़ियों में है।

..उम्र नहीं आई आड़े

बिहार की इस नई प्रेम कहानी की शुरुआत समस्तीपुर जिले में हुई। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रोसड़ा (Rosera) में संगीत कुमार (50 वर्ष) नाम के एक अंग्रेजी शिक्षक रहते हैं। इंग्लिश टीचर के यहां 20 वर्षीय छात्रा श्वेता कुमारी पढ़ने आती थी। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की आंखें चार हो गई। आख़िरकार दोनों ने शादी कर ली। छात्रा श्वेता अपने पति संगीत कुमार से उम्र में आधी उम्र से भी कम है। लेकिन जब बात दिल की थी, तो उम्र आड़े नहीं आया। पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि मंदिर में जाकर शादी रचा ली। उनकी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


ऐसे प्यार चढ़ा परवान

बताया जा रहा है कि 20 साल की श्वेता कुमारी अपने घर के पास ही पढ़ने जाती थी। उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर अंग्रेजी के शिक्षक संगीत कुमार रहते हैं। ये हर रोज वहीं पढ़ने जाया करती थी। इसी दौरान उसे अपने शिक्षक से प्यार हो गया। आंखों ही आंखों में शिक्षक भी अपनी स्टूडेंट को दिन दे बैठे। धीरे-धीरे दोनों का प्यारा परवान चढ़ा। बता दें, शिक्षक संगीत कुमार की पत्नी का देहांत हो चुका है। बताया जाता है काफी पहले उनका निधन हो गया था। इसलिए ब्याह में कोई बाधा भी नहीं थी। देखते ही देखते दोनों ने झटपट शादी रचा ली। पत्नी के निधन के बाद विधुर शिक्षक संगीत कुमार ने दूसरी शादी नहीं की थी। ये शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।

शिक्षक और छात्रा की शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस पर छात्रा के परिवार वालों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।


क्या थी मटुकनाथ-जूली लव स्टोरी?

साल 2006 में ऐसा ही मामला पटना यूनिवर्सिटी में भी देखने को मिला था। तब हिंदी के प्रोफेसर मटुकनाथ को अपनी छात्रा जूली से प्यार हो गया था। मटुकनाथ, जूली के साथ रहने लगे थे। इस बात की खबर जब उनकी पत्नी को हुई तो वो अपने बेटे के साथ जूली के घर जा धमकी। वहां जमकर झगड़ा हुआ। मटुकनाथ की पत्नी ने तब जूली के बाल खींचकर पीटा भी था। गुस्साए लोगों ने मटुकनाथ के चेहरे पर कालिख पोत दी थी। अब, एक बार फिर जब बिहार से वैसा ही मामला सामने आया, तो लोगों के जेहन में मटुकनाथ-जूली की लव स्टोरी घूम गई।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story