×

Bihar News: कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- अधिकारी चोर...हम चोरों के सरदार हैं

Bihar News: सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि बीज निगम फर्जी खेती कराता है। कोई किसान वहां से बीज नहीं लेता।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Sep 2022 4:17 AM GMT
Sudhakar Singh
X

 सुधाकर सिंह (photo: social media )

Bihar News: बिहार सरकार में कृषि मंत्री और चावल घोटाले के आरोपी सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम चोरों के सरदार हैं। बीज निगम के बीज फर्जी हैं। हर साल ढ़ाई- दो सौ करोड़ रुपए का बीज निगम ही खा जाता है। उन्होंने मंत्रालय के माप तौल विभाग को वसूली विभाग कह दिया। बीज से लेकर बाजार तक की पूरी प्रक्रिया में सरकारों ने कृषि विभाग को चरमरा दिया। 2006 में कृषि मंडी कानून खत्म हो गया पर बिहार में कोई आंदोलन नहीं हुआ।

सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि बीज निगम फर्जी खेती कराता है। कोई किसान वहां से बीज नहीं लेता। इसे पैदावार चाहिए वह निगम का बीज नहीं लगाता होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई ऐसा नहीं है जो खा नहीं रहा। इसलिए मैं कहा रहूा हूं कि हम चोरों के सरदार हैं। ऐसे विभाग में तो हम चोरों के सरदार ही न कहलाएंगे! आप लोग पुतला फूंकते रहिएगा तो हमें लगेगा किसान नाराज हैं। मैं कहता हूं कि आप भी सड़कों पर उतरा कीजिए। हम ही अकेले सरकार नहीं है। हम जब बोलते हैं तो लगता है मैं व्यक्तिगत बात कर रहा हूं।

बिहार में नया कृषि कानून नहीं

सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि जब तक बिहार में नया कृषि कानून नहीं बनता है, किसानों का कल्याण नहीं होगा। किसानों की आमदनी हर साल एक प्रतिशत बढ़ी है। बिहार के किसानों और भारत के किसानों की आमदनी घटी है लेकिन सरकार कागजों में खेती करती है, खेतों में नहीं। मंत्री सुधाकर सिंह ने मांग की है कि धान खरीद में नियम बदलने चाहिए। मैं बोलता हूं तो सरकार के बड़े नेताओं की सांसें जैसे निकल जाती हैं। सरकार बदल तो गई पर सरकार के चाल चलन पुराने ही हैं। अफसरों का तो पूछना ही नहीं है। ट्रैक्टर का कागज रखने लगे तो किसान खाएगा क्या? अधिकारी खाएगा क्या।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story