×

Bihar Board 2023: 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BSEB Inter-2023 Card Admit: बीएसईबी 2023 कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड बोर्ड द्वारा जारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 19 Dec 2022 11:06 AM GMT
Bihar Board 2023
X

Bihar Board 2023 (Social Media)

BSEB Inter-2023 Card Admit: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 19 दिसंबर को प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए बीएसईबी इंटर एडमिट कार्ड 2023 जारी किया हैं। बीएसईबी 2023 कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड बोर्ड द्वारा जारी वेबसाइट inter23.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा। प्रैक्टिक्ल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड संबंधित शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख द्वारा उपरोक्त वेबसाइट से डाउनलोड किया जाएगा और छात्रों को उनके सिग्नेचर और मुहर के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। बीएसईबी प्रैक्टिकल टेस्ट एडमिट कार्ड छात्र अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।

बीएसआरसी 2023 इंटर-प्रैक्टिकल परीक्षा हॉल टिकट 9 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। बीएसईबी 10 से 20 जनवरी, 2023 तक इंटर-प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा।

BSEB Inter-2023 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट inter23.biharboardonline.com पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध "BSEB intermediate admit card 2023' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बीएसईबी 12वीं का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड करे और भविष्य के जरूरतों के लिए इसकी एक प्रिंट आउट अपने पास रखें।

असुविधा की स्थिति में यहां करें संपर्क

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इंटर बोर्ड की परीक्षा 1 फरवरी, 2023 से शुरू होगी। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की डेट शीट के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10 की बोर्ड एग्जाम 14 फरवरी 2023 से शुरू होगी।

हाल ही में बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार थ्योरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क करें।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story